Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : नदी के पूल से नीचे गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, मची चीख पुकार, सीएम ने जताया दुख  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsउत्तरप्रदेशदुर्घटनादेश

BREAKING NEWS : नदी के पूल से नीचे गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, मची चीख पुकार, सीएम ने जताया दुख  

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/15 at 5:00 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BREAKING NEWS : नदी के पूल से नीचे गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, मची चीख पुकार, सीएम ने जताया दुख  
BREAKING NEWS : नदी के पूल से नीचे गिरी ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 20 से ज्यादा लोगों की मौत, मची चीख पुकार, सीएम ने जताया दुख  
SHARE

 

Contents
गर्रा नदी से जल लेने आए थे लोग ट्रॉली के नीचे दब गए थे लोग सीएम योगी ने जताया दुख 

 

- Advertisement -
Ad image

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BREAKING NEWS : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हुआ है। तिलहर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। हादसे में 20 से ज्यादा लोगों को मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं।

- Advertisement -

हादसा तिलहर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग ददरौल के सुनौरा गांव के रहने वाले थे। गर्रा नदी से जल लेने थे।

- Advertisement -

 

गर्रा नदी से जल लेने आए थे लोग 

जानकारी के मुताबिक ददरौल के सुनौरा गांव में आकाश तिवारी के यहां कथा का आयोजन हो रहा है। गांव के कई लोग शनिवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तिलहर क्षेत्र में निगोही मार्ग पर बिरसिंहपुर गांव के पास गर्रा नदी से जल लेने आए थे।

जल भरने से पहले चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी के पुल पर मोड़ रहा था। बैक करते वक्त ट्रॉली पुल से नीचे उतर गई। इसी दौरान ट्रॉली ट्रैक्टर समेत पुल से नीचे जा गिरी। घटना के वक्त ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।

ट्रॉली के नीचे दब गए थे लोग 

आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

सीएम योगी ने जताया दुख 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

TAGGED: Big Accident, Big accident in Shahjahanpur, Breaking News, Shahjahanpur Big accident, Up accident news, UP Breaking News, Up news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : राइस मिल में बड़ा हादसा, काम के दौरान चलनी में फंसने से महिला मजदूर की दर्दनाक मौत   CG NEWS : राइस मिल में बड़ा हादसा, काम के दौरान चलनी में फंसने से महिला मजदूर की दर्दनाक मौत  
Next Article BIG NEWS : जहरीली शराब पीने से एक-एक कर 16 लोगों की मौत, 2 DSP और 3 इंस्पेक्टर की टीम कर रही मामले की जांच  BIG NEWS : जहरीली शराब पीने से एक-एक कर 16 लोगों की मौत, 2 DSP और 3 इंस्पेक्टर की टीम कर रही मामले की जांच 

Latest News

GRAND NEWS : दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा मेकाहारा अस्पताल परिसर में हर रविवार को जरूरतमंदों के लिए लंगर सेवा आयोजन 
Grand News June 8, 2025
Chhattisgarh Crime : तू किसी और की नहीं हो सकती…  सनकी आशिक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के सीने में मारा चाकू
Chhattisgarh Crime : तू किसी और की नहीं हो सकती…  सनकी आशिक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के सीने में मारा चाकू
कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Chhattisgarh : अब रविवार को भी खुली रहेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
Chhattisgarh : अब रविवार को भी खुली रहेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Tata Nano EV : मिडिल क्लास के लिए बड़ी खुशखबरी, TATA ने लॉन्च किया 440km रेंज वाली TATA Nano EV Car, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान 
BUDGET देश लाइफस्टाइल June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?