Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सीएम ने की ’डोनेशन ऑन व्हील’ अभियान का शुभारंभ….. 500 पैकेट राशन सामाग्री के साथ 11 हजार की दी सहायता….. जिला प्रशासन की पहल को सराहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

सीएम ने की ’डोनेशन ऑन व्हील’ अभियान का शुभारंभ….. 500 पैकेट राशन सामाग्री के साथ 11 हजार की दी सहायता….. जिला प्रशासन की पहल को सराहा

Desk
Last updated: 2020/04/07 at 12:08 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। कोरोना की रोकथाम के लिए लागू लॉक डाउन की वजह से दैनिक रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले परिवारों को राहत पहुंचाने रायपुर जिला प्रशासन द्वारा राशन सामग्री प्रदान की जा रही है। जरूरतमंदों की सहायता के इच्छुक दानदाता राशन सामग्री का पैकेट तैयार कर उसे जिला प्रशासन को उपलब्ध करा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा लोगों से राशन सामग्री के पैकेट एकत्र करने के लिए डोनेशन आॅन व्हील्स अभियान प्रारंभ किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास परिसर से इस अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं जरूरतमंदों की सहायता के लिए राशन सामग्री के 500 पैकेट और 11 हजार रूपए की सहायता राशि जिला प्रशासन को सौंपी।


मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा की गई इस पहल की सराहना की। रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख, जिला पंचायत रायपुर के सीईओ डाॅ. गौरव कुमार सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे। “डोनेशन ऑन व्हील्स” अभियान के तहत विभिन्न कालोनियों, व्यावसायिक परिसरों में जिला प्रशासन का विशेष वाहन पहुंचकर लोगों से राशन पैकेट संकलित करेगा। दानदाता 5 किलोग्राम चावल, 2 किलोग्राम आटा, आधा किलोग्राम दाल, आधा किलोग्राम नमक व एक नग साबुन शामिल कर राशन पैकेट तैयार कर सकते हैं। सहयोग की इच्छुक संस्थाएं, व्यवसायिक परिसर व कॉलोनियों के निवासी आदि इस सुविधा का लाभ उठाने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के दूरभाष क्रमांक- 9669577888 या रायपुर स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक (जनसपंर्क) आशीष मिश्रा के दूरभाष क्रमांक- 9685792100 पर संपर्क कर वाहन के पहुंचने के दिनांक व समय की जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिला प्रशासन द्वारा इस अभियान के तहत छह वाहन शहर में चलाए जाएंगे।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article सीएसपीएचसीएल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 3.80 करोड़…… सीएम ने कंपनी को दिया धन्यवाद…… संकट की घड़ी में योगदान काफी महत्वपूर्ण
Next Article ‘‘आशाएं सेवा संस्था‘‘ प्रतिदिन जरूरतमंदों को उपलब्ध करा रही भोजन व राशन….. अब तक लगभग 5500 लोगों को मिला लाभ….. बचत के पैसों का सेवाकार्य में कर रहे उपयोग
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG News : राजिम में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से सोने की चेन चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
Grand News छत्तीसगढ़ राजिम June 21, 2025
CG Crime : छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट गिरोह पर फिर बड़ी कार्रवाई, ठाणे से दो आरोपी गिरफ्तार!
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 21, 2025
CG News : फर्जी हस्ताक्षर कर पुस्तैनी जमीन का बटवारानामा दस्तावेज तैयार कर पीएम आवास योजना से पैसा लेकर मकान एवं दुकान बना डाला
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 21, 2025
Technology : मोबाइल टेक्नोलॉजी सम्मेलन के पहले दिन प्रतियोगिता, लाइव ट्रेनिंग और एग्जीबिशन में दिखा युवा उत्साह, 2000 से अधिक युवाओं ने लिया हिस्सा
Grand News Technology छत्तीसगढ़ रायपुर June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?