Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Weather Update : छत्‍तीसगढ़ में मौसम विभाग जारी किया अलर्ट, आज कुछ क्षेत्रों में वर्षा और ओले गिरने की संभावना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsअंबिकापुरछत्तीसगढ़जगदलपुरबिलासपुररायपुर

CG Weather Update : छत्‍तीसगढ़ में मौसम विभाग जारी किया अलर्ट, आज कुछ क्षेत्रों में वर्षा और ओले गिरने की संभावना

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/22 at 10:07 AM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। CG Weather Update : आज बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बादल छाए रहने व ठंडी हवाओं के प्रभाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के कुछ क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। विभाग ने बताया है कि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को हल्की वर्षा के साथ ही ओले भी गिर सकते है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में वज्रपात भी होने की संभावना है।

Contents
रायपुर का पारा चार डिग्री गिरायह बन रहा सिस्टम

रायपुर का पारा चार डिग्री गिरा

शुक्रवार सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा और ठंडी हवाएं भी चली। इसके चलते धूप निकलने पर भी गर्मी से थोड़ी राहत रही। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री गिरकर 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisement -
Ad image

मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम का मिजाज इस प्रकार ही रहेगा। मौसम का मिजाज बदलने से बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 38.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 25 अप्रैल के बाद से फिर से गर्मी में बढ़ोतरी के आसार है।

- Advertisement -

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका विदर्भ से तमिलनाडू तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। साथ ही प्रदेश में नम हवाओं का आना लगातार जारी है। इन दोनों के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा व ओले गिर सकते है।

- Advertisement -

यह रहा तापमान

रायपुर 37.5 23.6

बिलासपुर 36.8 24.4
जगदलपुर 32.8 19.5

अंबिकापुर 34.7 22.5

पेंड्रा रोड 34.6 20.2 ।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, आज कुछ क्षेत्रों में वर्षा और ओले गिरने की संभावना, मौसम विभाग जारी किया अलर्ट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News : खाद्य मंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क हादसे में घायल दो युवकों को पहुंचाया अस्पताल
Next Article पेट्रोल—डीजल में लगी रहेगी आग, 20 रुपए तक ऐसे ही बढ़ते रहेंगे दाम Petrol Diesel Price Today : उछाल या गिरावट : कच्चे तेल की कीमतों पर उछाल, चेक करें आज का रेट

Latest News

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई
छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS: अवैध गांजा सप्लाई मामले में गरियाबंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
Grand News June 8, 2025
CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या, बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?