Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : बालाघाट में एनकाउंटर, 28 लाख की इनामी दो महिला नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALक्राइमदेशमध्य प्रदेश

BREAKING NEWS : बालाघाट में एनकाउंटर, 28 लाख की इनामी दो महिला नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/22 at 1:07 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

मध्यप्रदेश। BREAKING NEWS : बालाघाट जिला लम्बे समय से नक्सली समस्या से जूझ रहा है। पुलिस ने पिछले साल 6 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, एक बार फिर दलम में एरिया कमांडर एवं गार्ड रही दो बड़ी महिला नक्सलियों का एनकाउंटर किया गया है। दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। बालाघाट पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के साथ इन नक्सलियों की गढ़ी थाना इलाके में मुठभेड़ हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 22 अप्रैल की तड़के गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में हॉकफोर्स एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस के चलते सैनिकों ने 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया है। इन दोनों महिला नक्सलियों के नाम सुनीता एवं सरिता हैं। सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर थी, वहीं वर्तमान में वह एसीएम थी तथा टांडा दलम व विस्तार दलम में काम कर रही थी। इसके अतिरिक्त सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रही है, वह खटिया मोचा दलम में एसीएम थी तथा वर्तमान में विस्तार दलम में सक्रिय थी।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

वहीं, इन दोनों के पास से बंदूकें, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली असलहे और खाने पीने की सामग्री जब्त की गई है। दोनों ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस मुठभेड़ के पश्चात् बालाघाट पुलिस ने जंगल में सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया है। हालांकि अभी नक्सलियों के यहां आने एवं मुठभेड़ की विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है। पुलिस द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग की जा रही है। हॉक फोर्स को मौके से दो बंदूक, कारतूस एवं दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री मिली है। नक्सली मुठभेड़ में दो बड़ी महिला नक्सलियों को मार गिराए जाने की जानकारी के पश्चात् बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ व हॉकफोर्स सीओ घटनास्थल पर पहुंचे एवं जायजा लिया।

- Advertisement -

 

TAGGED: # latest news, 28 लाख की इनामी दो महिला नक्सली ढेर, Breaking News, BREAKING NEWS मध्यप्रदेश, GRAND NEWS, INDIA, बालाघाट में एनकाउंटर, मध्यप्रदेश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bollywood Couples : ‘दो दिल मिल रहे हैं मगर चुपके-चुपके’, हो रही इन स्टार के प्यार के चर्चे, कर सकते हैं शादी
Next Article खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर लगा ब्रेक, हजारों यात्री फंसे CHAR DHAM YATRA 2023 : शुरू होने से पहले बदरीनाथ नेशनल हाईवे फिर बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

Latest News

Breaking News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, भारत-पाक सीमा पर हमले की धमकी, मचा हड़कंप
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग देश July 8, 2025
Stampede again: फिर मची भगदड़: गोलीबारी से जान बचाकर 4000 लोग पहुंचे भारत, मिजोरम में ली शरण
Grand News देश July 8, 2025
Trump’s tariff war: ट्रंप का टैरिफ वार: 14 देशों को भेजा टैक्स नोटिस, डेडलाइन पर खुद उलझे, मजबूरी क्या है?
Grand News अर्थव्यवस्था July 8, 2025
Suicide in the lockup: लॉकअप में खुदकुशी या कुछ और? गमछे ने खोल दिए पुलिसिया लापरवाही के राज
Grand News SUICIDE देश July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?