रायपुर। राजधानी रायपुर में आज बूढ़ापारा धरना स्थल में कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा चीन भारत छोड़ो अभियान के तहत चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही देश की जनता को चीनी वस्तुओं की खरीदारी नहीं करने जागरूक करने जनजागरण अभियान की शुरुवात भी की गयी। इस प्रदर्शन में कैट के पदाधिकारियों ने china मुर्दाबाद के नारे लगाए और चीन को आर्थिक रूप से कमज़ोर कर कमर तोड़ने की बात कही।
कैट लगातार अपने प्रयासों से china देश को लाखों करोड़ो का नुकसान पहुँचा रहा है। साथ ही सभी भारत वासियों से भी कैट में आग्रह किया है कि वे चीनी सामानो का बहिष्कार कर भारतीय वस्तुओं को अपनाए जिससे देश की आर्थिक स्थिति और मज़बूत बने और china को मुंह तोड़ जवाब मिले।
Advertisements
Advertisements