Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : डिश टीवी की छतरी सेट करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरबाछत्तीसगढ़दुर्घटना

CG NEWS : डिश टीवी की छतरी सेट करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/04/29 at 5:19 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : डिश टीवी की छतरी सेट करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत 
CG NEWS : डिश टीवी की छतरी सेट करने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, हुई मौत 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कोरबा। CG NEWS : जिले के अयोध्यापुरी में 33 केवी लाइन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। डिश टीवी की छतरी सेट करते वक्त वो करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसे आनन-फानन में एनटीपीसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, नगर पालिक निगम के अयोध्यापुरी वार्ड के अंतर्गत रिहायशी इलाके में ये घटना हुई। बेमेतरा जिले का निवासी 27 वर्षीय दिलहरण पाटले मजदूरी के लिए कोरबा जिले में आया हुआ था। कोरबा में उसके दीदी-जीजाजी रहते हैं। शुक्रवार को दोस्तों के साथ वह नहाने के लिए गया था।

 

वहां से लौटने के बाद दिलहरण घर के ऊपर डिश टीवी की छतरी को सेट करने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा हुआ था। उसी दरम्यान 33kv इलेक्ट्रिक लाइन से उसका हाथ स्पर्श हो गया। जोर के झटके और आवाज के साथ वो नीचे आ गिरा। आवाज सुनकर आसपास के लोग यहां पहुंचे, तो युवक नीचे गिरा हुआ था। लोग उसे लेकर एनटीपीसी हॉस्पिटल जमनी पाली पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना लोगों ने दर्री पुलिस को दी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। दर्री थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 174 सीआरपीसी के अंतर्गत मर्ग कायम किया है। पंचनामा के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

जानकारी मिली है कि इससे पहले भी इस इलाके में 33 केवी लाइन की चपेट में आकर कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इतना सब होने के बाद भी बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है और लगातार लापरवाही के कारण लोग अपनी जान से हाथ धो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक की शादी को महज 3 साल हुए हैं और उसकी 9 महीने की एक बच्ची है। युवक अपने गृहग्राम से दीदी-जीजा के घर काम की तलाश में आया था। वहीं पत्नी और बच्चे गांव में हैं।

TAGGED: # latest news, CG ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article HEALTH NEWS : रोज़ चील्ड बीयर पीने से शरीर में होते है ये नुकसान, जाने इससे कैसे बचे
Next Article PM Kisan Samman Nidhi Yojana: Good news for farmers, 14th installment will be released soon, apply quickly PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, जल्द ही जारी होगी 14वीं किस्त, फटाफट ऐसे करें आवेदन

Latest News

CG NEWS : आयरन प्लांट के फर्नेस में ब्लास्ट, 2 श्रमिकों की मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ May 18, 2025
HERA PHERI 3 : 'बाबू भैया' के बिना बनेगी 'हेरा फेरी 3', जानें क्या है वजह...
HERA PHERI 3 : ‘बाबू भैया’ के बिना बनेगी ‘हेरा फेरी 3’, जानें क्या है वजह…
Grand News मनोरंजन May 18, 2025
BIG NEWS : चारमीनार के पास इमारत में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान
Grand News May 18, 2025
CG NEWS: भारत की जीत को समर्पित सभी को धन्यवाद देने तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया
Grand News छत्तीसगढ़ May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?