Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : नदी किनारे मिली युवक की लाश, तीर कमान और कुल्हाड़ी से वारकर की गई हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरबाछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : नदी किनारे मिली युवक की लाश, तीर कमान और कुल्हाड़ी से वारकर की गई हत्या

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/01 at 4:36 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : नदी किनारे मिली युवक की लाश, तीर कमान और कुल्हाड़ी से वारकर की गई हत्या
CG CRIME NEWS : नदी किनारे मिली युवक की लाश, तीर कमान और कुल्हाड़ी से वारकर की गई हत्या
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

कोरबा। CG CRIME NEWS : जिले में एक युवक की कुल्हाड़ी और तीर कमान से वारकर हत्या कर दी गई है। खून से लथपथ उसका शव नदी किनारे मिला है। युवक के साथ मछली मारने वाला शख्स भी घटना के दिन से गायब है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। मामला मोरगा चौकी क्षेत्र का है।

 

कछार निवासी लालमन गोंड(75) ने प्रताप गोंड(35) को बचपन में गोद लिया था। जिसके बाद से प्रताप लालमन के साथ ही रहा करता था। बताया गया कि प्रताप भी खेती किसानी करता था। कभी-कभी मछली मारने भी जाया करता था। इस बीच शनिवार शाम को प्रताप घर से निकला। फिर रात तक लौटा ही नहीं। उसके परिजनों ने गांव में तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

 

अगले दिन मिला शव

उधर, रविवार सुबह गांव से कुछ दूर पर स्थित हसदेव नदी किनारे प्रताप का शव मिला। गांव के ही एक शख्स ने उसका शव देखा था। जिसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने देखा कि युवक के शरीर में तीर कमान और कुल्हाड़ी से वार किया गया है। मौके से 3 तीर मिले हैं।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों से पूछताछ की गई। जिसमें पता चला कि युवक बिन बताए घर से निकला था। परिजनों से यह भी पता चला कि प्रताप अक्सर गांव के ही धनुहार उर्फ घीवा के साथ मछली मारने जाया करता था।

 

विवाद के बाद हत्या की आशंका

ये जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने धनुहार के घर में जाकर दबिश दी। मगर धनुहार घर पर मिला नहीं। वह भी घटना वाले दिन यानी शनिवार शाम से गायब है। इस वजह से पुलिस को उस पर शक है। माना जा रहा है दोनों उस दिन भी मछली मारने गए होंगे। जहां उनका विवाद हुआ। इसके बाद उसके साथी ने प्रताप को मार दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह इलाका काफी अंदरूनी क्षेत्र में है। इस वजह से पूरे मामले की जानकारी सोमवार सुबह सामने आ सकी है।

TAGGED: # latest news, BALAUDABAJAR ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Govt Job 2023 : छत्तीसगढ़ में कई पदों पर होगी बंपर भर्ती, इन अभ्यर्थियों को मिलेगा 58 प्रतिशत आरक्षण का लाभ, नोटिफिकेशन जल्द 
Next Article वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अमित तुकाराम काम्बले ने अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे-बासी खाकर, श्रमिकों का किया सम्मान

Latest News

CG Naxalites surrendered : ‘‘ पुना मारगेम’’ अभियान से प्रभावित होकर 5 नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का साथ, किया सरेंडर 
CG Naxalites surrendered : ‘‘पुना मारगेम’’ अभियान से प्रभावित होकर 5 नक्सलियों ने छोड़ा आतंक का साथ, किया सरेंडर 
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा July 24, 2025
CG NEWS : विधायक अनुज ने जनचौपाल में जनता को दिलाया भरोसा, कहा- मैं राजनीति नहीं,आपकी सेवा करने आपके द्वार तक आया हूं
छत्तीसगढ़ रायपुर July 24, 2025
छत्तीसगढ़ टेनिस एसो. के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेशवासियों को दी हरेली पर्व की शुभकामनाएं, बोले — “छत्तीसगढ़ की मिट्टी में मेहनत भी महकती है और संस्कृति भी”
Grand News July 24, 2025
CG Accident Breaking : CG में युवती सहित तीन की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
CG Accident Breaking : CG में युवती सहित तीन की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
Breaking News कोरिया छत्तीसगढ़ July 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?