Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Homemade Aloe Vera Gel: त्वचा ही नहीं बालों के लिए भी वरदान है एलोवेरा जेल, घर पर इस तरह से करें तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Homemade Aloe Vera Gel: त्वचा ही नहीं बालों के लिए भी वरदान है एलोवेरा जेल, घर पर इस तरह से करें तैयार

Mahak Qureshi
Last updated: 2023/05/10 at 2:52 PM
Mahak Qureshi
Share
3 Min Read
SHARE

Homemade Aloe Vera Gel: कई पोषक तत्वों से भरपूर एलोवेरा जेल हमारी त्वचा और बालों के लिए बेहद गुणकारी है। इन दिनों बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली की वजह से लोग त्वचा और बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। ऐसे में इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए एलोवेरा जेल सबसे कारगर माना जाता है। एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटीबैक्‍टीरियल गुणों भरपूर एलोवेरा जेल एक्‍ने, पिंपल्‍स की समस्या से राहत दिलाने के साथ ही डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

Contents
सामग्रीएलोवेरा जेल बनाने का तरीका

आमतौर पर लोग बाजार से एलोवेरा जेल खरीद कर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जेल में कई तरह की अन्य चीजें भी मिलाई जाती है, जिसकी वजह से कई लोगों को इसके साइड इफेक्ट्स भी झेलने पड़ते हैं। ऐसे में यह बेहतर है कि आप घर पर खुद ही ताजा और बिना केमिकल वाला एलोवेरा जेल तैयार करें। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं घर पर एलोवेरा जेल बनाने का तरीका-

- Advertisement -
Ad image

सामग्री

  • एलोवेरा की कुछ पत्तियां
  • विटामिन सी और विटामिन ई कैप्‍सूल
  • कुछ चम्‍मच शहद

एलोवेरा जेल बनाने का तरीका

  • एलोवेरा जेल बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा के कुछ ताजा पत्ते काटकर इसे ठंडे पानी में डालकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • पत्तों को ठंडे या बर्फ के पानी में डालकर रखने से इससे निकलने वाला पीला लिक्विड साफ हो जाएगा, जो एलर्जी का कारण बनता है।
  • कुछ समय बाद चाकू की मदद इन पत्तियों को छील लें और एक-एक इंच की दूरी कर इसे काट लें।
  • इसके बाद एलोवेरा का ट्रांसपेरेंट हिस्‍सा निकालकर इसे ब्‍लेंडर में डालकर ब्‍लेंड कर लें।
  • अब इस तैयार मिश्रण को एक बर्तन में निकालें और फिर इसमें विटामिन सी, ई कैप्‍सूल और शहद मिलाएं।
  • अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और जब यह स्‍मूथ हो जाए, तो बस आपका एलोवेरा जेल तैयार हो गया है।

ऐसे स्‍टोर करें एलोवेरा जेल

- Advertisement -
  • घर पर तैयार इस फ्रेश और बिना केमिकल वाले एलोवेरा जेल को एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं।
  • होममेड इस जेल को आप 3 से 4 दिनों तक बिना खराब हुए स्टोर कर सकते हैं।
  • अगर आप इसे महीनों तक स्‍टोर करना चाहते हैं, तो इसे फ्रिजर में रखने से यह 6 महीने तक खराब नहीं होगा।
TAGGED: #homemade, 2 minute diy homemade aloe vera gel, aloe vera gel for face homemade, home made, home made aloe vera gel, home made aloe vera juice, homemade aloe gel, homemade aloe vera, Homemade Aloe Vera Gel, homemade aloe vera gel like market, homemade aloe vera juice, homemade aloe vera oil, homemade aloevera gel, homemade aloeveragel, homemade fresh aloe vera gel, homemade hand sanitizer, homemade mask, homemade recipes, homemadealoeveragel, make aloe vera gel at home
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bemetara News : नाले में डूबकर 2 सगी बहनों की मौत, नहाते वक्त गहरे पानी में गई बच्चियां, परिवार में पसरा मातम 
Next Article Viral News : बेशर्मी की सारी हदें पार : दिल्ली मेट्रो में नहीं थम रही अश्लील हरकतें, फर्श पर बैठकर प्रेमिका को गोद में लिटाकर Kiss करता दिखा युवक 

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?