Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : पढ़ाई के लिए कहने पर करने लगा विवाद, तो मां बाप ने मिलकर कर दी बेटे की निर्मम हत्या, दोनों गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

CG CRIME NEWS : पढ़ाई के लिए कहने पर करने लगा विवाद, तो मां बाप ने मिलकर कर दी बेटे की निर्मम हत्या, दोनों गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/17 at 1:11 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
CG CRIME NEWS : पढ़ाई के लिए कहने करने लगा विवाद, तो मां बाप ने मिलकर कर दी बेटे की निर्मम हत्या, दोनों गिरफ्तार 
CG CRIME NEWS : पढ़ाई के लिए कहने करने लगा विवाद, तो मां बाप ने मिलकर कर दी बेटे की निर्मम हत्या, दोनों गिरफ्तार 
SHARE

 

Contents
घर से 300 मीटर दूर मिली लाश  हॉस्टल में रहकर करता था 11वीं की पढ़ाई ऐसे हुआ मां बाप पर शक  हिरासत में लेकर की पूछताछ

 

- Advertisement -
Ad image

रायगढ़। CG CRIME NEWS : जिले में एक महीने पहले मिली युवक की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवक के साथ हादसा नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई थी। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके माता पिता ने ही की थी। इसके बाद शव को रोड किनारे फेंक दिया था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

माता पिता ने लोगों से कहा कि सड़क हादसे में हमारा बेटा मर गया है। दरअसल, मां ने पढ़ाई के लिए बेटे को डांटा था। मगर उसने झगड़ा करना शुरू कर दिया। जिसके चलते पिता ने डंडे से पीट-पीटकर बेटे की जान ले ली थी। इसके बाद मां-बाप ने शव को बोरे में भरकर सड़क किनारे फेंक दिया था। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

 

घर से 300 मीटर दूर मिली लाश 

 

6 अप्रैल को ग्राम लोहडापानी लकरा टोकरी रोड के पास एक युवक का शव कच्ची सड़क किनारे पड़ा मिला था। इस पर उसके मामा ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि लोहडापानी निवासी टेकमणी पैंकरा (18) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उसकी बाइक भी वहीं मिली है। घर से 300 मीटर दूर पर यह घटना घटी है।

 

 हॉस्टल में रहकर करता था 11वीं की पढ़ाई

परिजनों ने यह भी बताया कि वह कुछ दिन पहले जशपुर से आया था। वो वहां कोतबा के हॉस्टल में रहकर 11वीं की पढ़ाई कर रहा था। 5 अप्रैल की शाम को बाइक से निकला था। फिर लौटा ही नहीं। उसकी मां ने काफी खोजा पर पता नहीं चला। अगले दिन उसका शव मिला। तब मां-बाप ने ये अफवाह फैला दी कि इसकी मौत सड़क हादसे में हुई है।

 

शरीर पर चोट के निशान थे

उधर, पुलिस को जब शव मिला, उसी दौरान शक हुआ था कि कुछ गड़बड़ है। क्योंकि युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। इसलिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि युवक की हत्या की गई है। उसे किसी वजनी चीज से पीटा गया है। उसके गले को भी दबाया गया है।

 

जिस जगह पर खून के धब्बे मिले। उसे पुलिस ने इस तरह से मार्क किया है।

 

ऐसे हुआ मां बाप पर शक 

इसके बाद पुलिस की टीम टेकमणी पैंकरा के घर गई। वहां पुलिस को उसके घर पर गोबर से लिपा-पोती और कई जगह जमीन की हल्की खुदाई (छिलाई) दिखी। परछी, चौखट से लेकर घर के पीछे खून जैसे दाग पड़े दिखे। यहीं से पुलिस को उसके पिता कुहुरू सिंगार(45) और मां करमवती पैंकरा(40) पर शक हुआ। इस पर जब लड़के के माता पिता से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हमने मुर्गा काटा था खून उसी का है।

 

 हिरासत में लेकर की पूछताछ

 

इसके बाद पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। फॉरेंसिक की टीम ने मौके से ब्लड सैंपल कलेक्ट किए थे। बाद में रिपोर्ट आने पर पता चला कि ये ब्लड किसी इंसान के हैं। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर लड़के के माता पिता को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।

 

आरोपियों ने बताया – पढ़ाई की बात पर करने लगा विवाद –  

 

पूछताछ में आरोपी कुहुरू और करमवती ने बताया कि यह घटना 5 अप्रैल की है। टेकमणी हॉस्टल से घर आया था। यहां आने के बाद बाइक से घूम रहा था। इस पर उसकी मां करमवती ने बताया कि मैंने उससे ये कहा था कि तुम पढ़ते नहीं हो। सिर्फ घूमते रहते हो, पढ़ाई किया करो। इसी बात से वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने विवाद शुरू कर दिया।

 

ये देखकर आरोपी पिता कुहुरू नाराज हो गया और उसने बेटे को डंडे से तब तक पीटा, जब तक वो मरा नहीं। इस दौरान मां-बाप ने मिलकर उसका गला भी दबाया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत होने के बाद दोनों ने शव को बोरे में भरा और घर से 300 मीटर कच्ची सड़क किनारे शव को फेंक दिया था। आरोपियों ने बताया कि हमने शव मिलने के बाद लोगों से कहा कि ये बाइक से गिरकर मर गया होगा। इसलिए उसकी बाइक को भी शव किनारे हमने गिराकर छोड़ दी थी।

 

पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बोरे और लकड़ी को जला दिया था। घर में लिपाई-पुताई भी कर दी थी। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा मंगलवार को किया है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CRIME NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Crime News : दोस्त की बहन को घर पर अकेला पाकर युवक ने किया रेप, फिर बार बार धमकी देकर बुझाता रहा हवस, आरोपी गिरफ्तार  CG CRIME NEWS : बाजार से घर लौट रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार 
Next Article CG CRIME NEWS : जिले में मिली महिला और बच्चे की लाश, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, डॉक्टर्स ने जताई यह आशंका

Latest News

CG News : राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का असर : जांजगीर-चाम्पा के किसान नई तकनीक से ले रहे शानदार फसल उत्पादन
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 23, 2025
CG NEWS: धाराशिव में दो पक्ष आमने-सामने, धारदार हथियारों से हमला, 6 गिरफ्तार, दो अस्पताल रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 23, 2025
Rashifal 23 June: “राहु-केतु का असर आज देगा बड़ा मौका! पढ़ें 23 जून 2025 का पूरा राशिफल — किसका दिन बनेगा धमाकेदार?”
Grand News राशिफल June 23, 2025
GRAND NEWS : मिस, मिसेज, मिस्टर एंड किड्स सेंट्रल इंडिया 3 के ग्रैंड फिनाले में दिखा फैशन का जलवा, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा
छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?