Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : सड़क हादसे में पूर्व कृषि मंत्री की मौत, बुलडोजर से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
दुर्घटनादेश

BIG NEWS : सड़क हादसे में पूर्व कृषि मंत्री की मौत, बुलडोजर से टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/05/19 at 1:25 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में तीन दिन बंद रहेंगे शराब की दुकानें, मांस मटन की दुकानों पर भी प्रतिबंध, स्कूलों और कॉलेजों में रहेगी छुट्टी 
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में तीन दिन बंद रहेंगे शराब की दुकानें, मांस मटन की दुकानों पर भी प्रतिबंध, स्कूलों और कॉलेजों में रहेगी छुट्टी 
SHARE

 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BIG NEWS : गुजरात के पूर्व कृषि मंत्री वल्लभभाई वाघासिया की कार अमरेली जिले में सावरकुंडला कस्बे के पास एक बुलडोजर से टकरा गई और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वांडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात को हुई।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

सावरकुंडला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक 69 वर्षीय वाघासिया ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की सरकार के पहले कार्यकाल में कृषि एवं शहरी आवास मंत्री के रूप में कार्य किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाघासिया किसी गांव से सावरकुंडला लौट रहे थे, तभी रात करीब साढ़े आठ बजे वांडा गांव के पास राज्य राजमार्ग पर यह हादसा हो गया। वाहन में उनके साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

 

पुलिस ने बताया कि पूर्व मंत्री कार चला रहे थे, जो बुलडोजर से जा टकराई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने बताया कि वाघासिया को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पार्टी नेता और वाघासिया के समर्थक अस्पताल में एकत्र हो गए।

 

सावरकुंडला से मौजूदा विधायक एवं भाजपा नेता महेश कसवाला ने कहा, ‘‘सावरकुंडला सीट से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री वी वी वाघासिया का सड़क हादसे में निधन हो गया। एक कुशल संगठक, एक जननेता और अमरेली की जनता की सेवा करने वाले नेता अब हमारे बीच नहीं रहे। हम दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।’’

 

अमरेली से विधायक कौशिक वेकारिया ने कहा कि वाघासिया को क्षेत्र के लोगों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए याद किया जाएगा। वाघासिया ने सावरकुंडला सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में 2012 का विधानसभा चुनाव जीता था और 2016 में विजय रूपाणी सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

 

 

TAGGED: #National News, accident news, ACCIDENTIN GUJRAT, BIG NEWS, Former Agriculture Minister Vallabhbhai Vaghasia, Gujrat news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : साढ़े 24 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिलेगी 1895 करोड़ रूपए की पहली किश्त
Next Article RAIPUR NEWS : अंतर्राजीय बस स्टैंड में पार्किंग मामले में इस दिन होगा धरना प्रदर्शन

Latest News

CG NEWS : साय कैबिनेट विस्तार जल्द, अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रियों का शपथ ग्रहण, इन चार नामों को लेकर चर्चाएं तेज
छत्तीसगढ़ June 7, 2025
BREAKING NEWS : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए असम से उम्मीदवार का किया ऐलान 
Grand News June 7, 2025
Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके पति ने भी की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Mahtari Vandan Yojana: पति ने की है दूसरी शादी? तो भूल जाइए महतारी वंदन योजना! सौ से ज्यादा महिलाएं योजना से वंचित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS : बकरीद की खुशियां मातम में बदली, सलीम ने फांसी लगाकर दे दी जान 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?