Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: दुष्कर्म : पुलिस कांस्टेबल ने किया महिला से रेप, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल… नहीं कराने देता था FIR दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराजस्थान

दुष्कर्म : पुलिस कांस्टेबल ने किया महिला से रेप, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल… नहीं कराने देता था FIR दर्ज

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/08/13 at 5:21 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

राजस्थान।  अलवर जिले में एक घिनोनी वारदात का मामला सामने आया हैं जहां खाकी के रखवाले खुद ही भक्षक बन रहे हैं। एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने 32 साल की विवाहित महिला के साथ खुद भी दुष्कर्म किया और अपने साथियों से भी करवाया। इतना ही नहीं पुलिस कॉन्स्टेबल ने इस रेप की कई वीडियो भी बना ली थी जिसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता शिकायत लेकर जब थाने पहुंची तो 5 दिन तक उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नही कि गई। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने अलवर एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। तब जाकर केस दर्ज हुआ लेकिन अभी तक आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

- Advertisement -

थानागाजी गैंगरेप के बाद अलवर पुलिस की कार्यशैली की जमकर आलोचना हुई थी। बावजूद इसके अलवर पुलिस महिलाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही है। अलवर जिले के रैणी थाने में 32 साल की विवाहित महिला से दुष्कर्म के आरोपी कांस्टेबल संजय कुमार (28) को पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने लाइन हाजिर कर दिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रैणी थाने में कार्यरत कांस्टेबल संजय कुमार (28) ने एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और महिला को धमकी देकर उसका देह शोषण का रहा था। महिला ने 3 महीने प्रताड़ित होने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवानी चाही तो उसे धक्के मारकर भगा दिया गया। इस मामले की जानकारी महिला के पति को लगने के बाद उसने रैणी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए शिकायत दी, लेकिन 5 दिन तक रैणी थानाधिकारी के द्वारा मामला दर्ज नहीं किया गया।

- Advertisement -

अपने पति के साथ पीड़ित महिला एसपी अलवर तेजस्वनी गौतम से मिली और अपनी व्यथा सुनाई। पीड़िता ने बाद में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह घूमने जाती तो कांस्टेबल संजय ने उसका पीछा करना शुरू किया और उसको परेशान करता था और धमकाता था। 3 महीने पहले एक दिन उसके द्वारा जबरन दुष्कर्म किया गया और उसको धमकी दी गई कि किसी को कुछ बताया तो उसको बदनाम कर देगा और वीडियो वायरल कर देगा। एक दिन किसी दूसरे साथी को लेकर आया और उसके साथ भी संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया गया। इस तरह बार-बार उसका शारीरिक शोषण किया गया।

- Advertisement -

इसके बाद एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर रैणी थाने में आरोपी पुलिस कांस्टेबल संजय कुमार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। आरोपी कांस्टेबल संजय कुमार रैणी थाने में कम्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है। इस मामले की जांच एसपी तेजस्वनी गौतम ने सीओ लक्ष्मणगढ़ को सौंपी है। दुष्कर्म की जांच राजगढ़ एसएचओ को सौंपी है जबकि अलग से उच्च स्तरीय जांच डीएसपी लक्ष्मणगढ़ को सौंपी है। जांच के बाद मामला दर्ज नहीं करने वाले एसएचओ और पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: 32 साल की विवाहित महिला के, कार्यवाही नहीं की गई, ग्रैंड न्यूज़, दुष्कर्म, पुलिस कॉन्स्टेबल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मेडिकल स्टोर्स की आड़ में चल रहा था कोरोना मरीजों का उपचार खेत जुताई करने जा रहे किसानों के उड़े होश, सड़क किनारे मिली खून से सनी लाश …जानिए पूरा मामला
Next Article BIG NEWS : कही आप ने भी तो नहीं खरीदी 25 मार्च से पहले गाड़ियां… क्योंकि, सुप्रीम कोर्ट ने कहा यह
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : कुएं में गिरा शावक हांथी, देखने ग्रामीणों की उमड़ी भीड़... वन अमला मौके पर मौजूद
CG NEWS : कुएं में गिरा शावक हाथी, देखने ग्रामीणों की उमड़ी भीड़… वन अमला मौके पर मौजूद
Grand News June 3, 2025
CG ACCIDENT : भाजपा विधायक टेकाम के काफिले की कार पलटी, चालक की मौत
CG ACCIDENT : भाजपा विधायक टेकाम के काफिले की कार पलटी, ड्राइवर की मौत
Breaking News कोंडागांव छत्तीसगढ़ June 3, 2025
RCB Vs PUBKS IPL 2025 Final: आज फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी आरसीबी और पंजाब, जानिए पिच रिपोर्ट
RCB Vs PUBKS IPL 2025 Final: आज फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी आरसीबी और पंजाब, जानिए पिच रिपोर्ट
Cricket खेल June 3, 2025
Covid-19 in India : भारत में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, इन लक्षणों को ना करें नजर अंदाज, जानिए बचाव के टिप्स
कोरोना अपडेट देश June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?