Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: INTERESTING NEWS : विदाई के समय लड़की के पिता ने रखी शर्त, दूल्हा-दुल्हन कभी नहीं बनाएंगे शारीरिक संबंध, दूल्हे ने किया इंकार, दुल्हन ने लौटाई बारात 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
उत्तरप्रदेशरोचक खबरें

INTERESTING NEWS : विदाई के समय लड़की के पिता ने रखी शर्त, दूल्हा-दुल्हन कभी नहीं बनाएंगे शारीरिक संबंध, दूल्हे ने किया इंकार, दुल्हन ने लौटाई बारात 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/09 at 10:00 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
INTERESTING NEWS : विदाई के समय लड़की के पिता ने रखी शर्त, दूल्हा-दुल्हन कभी नहीं बनाएंगे शारीरिक संबंध, दूल्हे ने किया इंकार, दुल्हन ने लौटाई बारात 
INTERESTING NEWS : विदाई के समय लड़की के पिता ने रखी शर्त, दूल्हा-दुल्हन कभी नहीं बनाएंगे शारीरिक संबंध, दूल्हे ने किया इंकार, दुल्हन ने लौटाई बारात 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। INTERESTING NEWS : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां शादी के बाद दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी दुल्हन के मुंह बोले पिता ने 3 शर्तें रख दी। इनमें से एक शर्त यह थी कि दूल्हा-दुल्हन कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे। दूल्हे ने अपने ससुर की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। इस पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मामला बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा गांव का है। यहां के रहने वाले मानवेंद्र सेन की शादी कुछ समय पहले गुरसराय की एक युवती से तय हुई थी। शादी 6 जून को बरुआसागर के एक मैरिज हॉल में हुई। 7 जून की सुबह जब विदाई का समय आया तो अचानक दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया।

 

दुल्हन के पिता ने रखीं ये तीन शर्तें

लड़के पक्ष की ओर से आए लोग दुल्हन को मनाने लगे। इसी दौरान दुल्हन के मुंह बोले पिता ने तीन शर्त रखीं। पहली- दूल्हा और दुल्हन के बीच कभी शारीरिक संबंध नहीं बनेंगे। दूसरी- दुल्हन अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल लेकर जाएगी। तीसरी- दुल्हन का मुंह बोला पिता कभी भी उसके ससुराल जा सकेगा और कोई उससे सवाल नहीं पूछेगा। इन तीनों शर्तों को दूल्हें ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया और अपने मुंह बोले पिता और बहन के साथ लौट गई।

 

दुल्हन को 3 लाख के गहने चढ़ाए थे

शादी टूटने के बाद दूल्हा और परिजन बरुआसागर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। दूल्हे ने पुलिस को बताया कि शादी में 10 लाख रुपए खर्च हुए हैं। दुल्हन को करीब 3 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने भी चढ़ाए थे। शादी के बाद मुंह बोला पिता दुल्हन और गहने लेकर चला गया। फिलहाल लड़की के घर पर कोई नहीं है, बाहर ताला लगा हुआ है।

 

ससुराल वालों का कहना है कि शादी में 10 लाख रुपए खर्च किए। 3 लाख रुपए के गहने भी ले गए थे। दुल्हन पक्ष सारा सामान लेकर चला गया।

मामले में पुलिस का कहना है कि दूल्हा पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। मुंह बोले पिता की शर्त नहीं मानने पर दुल्हन अपने परिजन के साथ घर चली गई है। लड़की पक्ष को थाने पर बुलाया गया है। लड़का और लड़की दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

दूल्हा बोला- डेढ साल पहले हुई थी रिश्ते की बात

दूल्हा मानवेंद्र ने बताया, “मैंने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। डेढ़ साल पहले लड़की की मां रिश्ता लेकर मेरे घर आई थी। बातचीत के बाद शादी फाइनल हुई। इस बीच मेरी लड़की से फोन पर बात होने लगी। कुछ दिनों बाद लड़की ने मेरा फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। ये बात मैंने अपने घरवालों से बताई। घरवालों ने कहा कि शादी के बाद सब सही हो जाएगा। इस पर मैं भी चुप हो गया।

 

6 जून को बारात लेकर पहुंचा। इस दौरान सब नॉर्मल लग रहा था। लड़की पक्ष से केवल दुल्हन की छोटी बहन, मुंह बोला पिता और 10 के करीब रिश्तेदार आए थे। दुल्हन तीन बहन है, बड़ी बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। लेकिन दुल्हन की मां, छोटा भाई और बड़ी बहन शादी में नहीं आई। मुंह बोले पिता ने कन्यादान भी किया।” लड़के ने बताया कि 5 साल से लड़की के घरवाले मुंह बोले पिता के घर पर किराए पर रह रहे थे।

 

 

TAGGED: # latest news, AMAZING NEWS, BIG NEWS, Interesting News, jhansi news, Marriage news, Up news, Wedding Function, झांसी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS: कांग्रेस पर बड़ा बदलाव : गुजरात, पुड्‌डुचेरी और मुंबई के अध्यक्ष बदले, अब इन्हे मिली कमान
Next Article Dress Code in Temples : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू, महिला हो या पुरुष, अब फटी जींस, हॉफ पैंट, मिनी स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री  Dress Code in Temples : मंदिरों में ड्रेस कोड लागू, महिला हो या पुरुष, अब फटी जींस, हॉफ पैंट, मिनी स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री 

Latest News

Chhattisgarh Crime : तू किसी और की नहीं हो सकती…  सनकी आशिक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के सीने में मारा चाकू
Chhattisgarh Crime : तू किसी और की नहीं हो सकती…  सनकी आशिक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के सीने में मारा चाकू
कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Chhattisgarh : अब रविवार को भी खुली रहेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
Chhattisgarh : अब रविवार को भी खुली रहेगी सेन्ट्रल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Tata Nano EV : मिडिल क्लास के लिए बड़ी खुशखबरी, TATA ने लॉन्च किया 440km रेंज वाली TATA Nano EV Car, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान 
BUDGET देश लाइफस्टाइल June 8, 2025
CG NEWS : तालाब में नहाने के दौरान फिसला महिला का पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना धमतरी June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?