Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: ….तो अमेरिका का अगला राष्ट्रपति भी… होगा भारत का दोस्त 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsराजनीतिविदेशविश्व

….तो अमेरिका का अगला राष्ट्रपति भी… होगा भारत का दोस्त 

Poonam Shukla
Last updated: 2020/08/17 at 4:11 PM
Poonam Shukla
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए रैलियों का दौर शुरू हो चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन भारतीयों को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा कि यदि वह चुनाव जीत जाते हैं, तो उनका प्रशासन भारत के सामने मौजूद खतरों से निपटने में उसके साथ खड़ा रहेगा बिडेन ने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत करने की बात की।

Contents
बिना नाम लिए पाकिस्तान को चेतावनीचीन पर भी शिकंजा कसा जाएगाएच-1बी वीजा रिफॉर्म होंगे

नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले डेमोक्रेट पार्टी ने पॉलिसी स्टेटमेंट जारी कर दिया। जो बिडेन उसके राष्ट्रपति और कमला हैरिस उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं। पॉलिसी स्टेटमेंट का सीधा मतलब- सत्ता में आने के बाद अपनाई जाने वाली संभावित नीतियां होती हैं। डेमोक्रेट पार्टी ने साफ तौर पर कहा- भारत से बेहतर रिश्तों को उच्च प्राथमिकता दी जाएगी। दक्षिण एशिया में सीमा पार से होने वाली आतंकी हरकतों को सहन नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

बिना नाम लिए पाकिस्तान को चेतावनी

इस स्टेटमेंट में दक्षिण एशिया का जिक्र प्रमुख तौर है। इस क्षेत्र में भारत और पाकिस्तान दोनों आते हैं। अमेरिका ने बराक ओबामा के दौर में ही पाकिस्तान पर रुख सख्त कर लिया था। डोनाल्ड ट्रम्प ने इसे बढ़ाया। अब डेमोक्रेट पार्टी ने बिडेन की नीतियों की तस्वीर भी साफ कर दी है। पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए साफ तौर पर कहा गया- सीमा पार आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत ने कई बार दुनिया के सामने सबूतों के साथ बताया कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है, उनकी मदद करता है।

- Advertisement -

चीन पर भी शिकंजा कसा जाएगा

इस दस्तावेज में चीन का नाम लिया गया है। इसमें कहा गया- हिंद महासागर को नीति बिल्कुल स्पष्ट रहेगी। नियम-कायदों का पालन करना होगा। चीन अपने पड़ोसियों को धमका नहीं सकेगा। भारत और अमेरिका मिलकर दुनिया के बड़े मुद्दे सुलझाने की कोशिश करेंगे।

- Advertisement -

भारतीय अमेरिकी कम्युनिटी का अपना महत्व है, इनके मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। दोनों दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं।


एच-1बी वीजा रिफॉर्म होंगे

भारत और अमेरिकी सरकारों के बीच कई बार एच-1बी वीजा को लेकर मतभेद होते रहे हैं। पहली बार किसी पार्टी ने इस पर नजरिया और नीति की झलक दी है। पॉलिसी स्टेटमेंट में कहा गया- हाई स्किल वाले एच-1बी वीजा होल्डर की नौकरियों और उनकी संख्या का ध्यान रखा जाएगा। उनके परिवारों को साथ रखने के बारे में नीतियां बनाई जाएंगी। हेट क्राइम्स के मामलों से निपटने के लिए एक अलग विंग बनाई जाएगी।

TAGGED: अमेरिका का अगला राष्ट्रयपति, ग्रैंड न्यूज़, चीन पर भी शिकंजा कसा जाएगा, बिना नाम लिए पाकिस्तान को चेतावनी, स्टेटमेंट जारी कर दिया, होगा भारत का दोस्त
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article फर्जी तांत्रिक ने अमीर बनाने का सपना दिखा महिला से ऐंठे 1.5 लाख रुपये, बदले में थमा गया चूरन
Next Article कचरे में मिला नवजात का शव, स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को जानकारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : पति ने तवे से मारकर की पत्नी की हत्या, बच्ची की छठ्ठी मनाने को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 8, 2025
June 8, 2025
Grand News June 8, 2025
गरियाबंद: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
Grand News June 8, 2025
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?