Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Ladli Behna Yojana : बहनों का आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ायेगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना- सीएम शिवराज 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
18+Grand NewsNATIONALदेशमध्य प्रदेशसामाजिक

Ladli Behna Yojana : बहनों का आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ायेगी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना- सीएम शिवराज 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/11 at 1:46 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

भोपाल। Ladli Behna Yojana : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कदम उठाये हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू की गई है। उन्होंने कहाँ यह मेरी अंतरात्मा से निकली योजना है। इससे बहनों का आत्मविश्वास, घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Contents
मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया- शिवराजबेटियाँ अब बोझ नहीं, वरदान हैंमहिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण

योजना में पात्र हितग्राही बहनों को हर माह1000 रूपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि आज शाम जबलपुर से प्रदेश की एक करोड़ 20 लाख बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया से चर्चा किये।

- Advertisement -
Ad image

मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया- शिवराज

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से बहनों के जीवन में नया बदलाव और खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन का सबसे सुखद और महत्वपूर्ण दिन है। माँ, बहन और बेटियों के कल्याण के लिए यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।

- Advertisement -

बेटियाँ अब बोझ नहीं, वरदान हैं

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बेटियाँ अब बोझ नहीं, वरदान हैं। प्रदेश में बेटियों की शादी बोझ न रहे, इसके लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या विवाह- निकाह योजना लागू की गई थी। इसके बाद वर्ष 2006 में लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई, जिससे लिंगानुपात में सुधार आया है। वर्ष 2012 में एक हजार बेटों पर 912 बेटियां जन्म लेती थीं। अब यह अनुपात 956 हो गया है। बेटियों के जन्म लेने पर लोग अब खुशियां मनाते हैं।

- Advertisement -

महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक सशक्तिकरण किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। महिलाएं स्थानीय प्रशासन में अच्छी भागीदारी निभा रही हैं।

बेटियों को पुलिस भर्ती में 30 प्रतिशत और शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण‍ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के नाम पर मकान, जमीन एवं अन्य सम्पत्ति की खरीदी पर रजिस्ट्री शुल्क में छूट देने से महिलाओं के नाम रजिस्ट्री की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, INDIA, Ladli Behna Yojana, Ladli Behna Yojana मध्यप्रदेश, ग्रैंड न्यूज़, मध्यप्रदेश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: आसमां से रूबरू: 12 वीं की कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गायत्री ने भरा हौसले का उड़ान, मुख्यमंत्री बघेल का जताया आभार
Next Article SUICIDE NEWS : कोचिंग के तीन छात्रों ने की खुदकुशी, इलाके में फैली सनसनी, पढ़ाई के दबाव में बंक कर रहे थे क्लास  CG SUICIDE NEWS : अजब प्रेम की गजब कहानी : प्रेमी के गम में प्रेमिका ने पेड़ पर लगाई फांसी, ये जानकर गलफ्रेंड के दूसरे बॉयफ्रेंड ने भी कर लिया सुसाइड

Latest News

CG : हरसंभव फाउंडेशन, रायपुर ने डीडी नगर में विश्व रक्तदाता दिवस पर चलाया जन-जागरूकता अभियान — “रक्तदान करें, जीवन बचाएं”
CG : हरसंभव फाउंडेशन, रायपुर ने डीडी नगर में विश्व रक्तदाता दिवस पर चलाया जन-जागरूकता अभियान — “रक्तदान करें, जीवन बचाएं”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 15, 2025
CG BREAKING : रायगढ़ में प्रदर्शन कर रहें पूर्व विधायक और कई कांग्रेसी नेताओं समेत को महिलाएं गिरफ्तार 
CG BREAKING : रायगढ़ में प्रदर्शन कर रहें पूर्व विधायक और कई कांग्रेसी नेताओं समेत कई महिलाएं गिरफ्तार, Video
Breaking News छत्तीसगढ़ June 15, 2025
Kedarnath Helicopter crash: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत
Kedarnath Helicopter crash: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत
NATIONAL देश June 15, 2025
Chhattisgarh : रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निवेश का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़
Chhattisgarh : रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निवेश का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ June 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?