Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG  Weather Update : छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, रायपुर में गरज चमक के साथ हो रही बारिश, लेकिन मानसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG  Weather Update : छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, रायपुर में गरज चमक के साथ हो रही बारिश, लेकिन मानसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/14 at 1:52 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG  Weather Update : छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, कही लू तो कही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मानसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार
CG  Weather Update : छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट, कही लू तो कही गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मानसून के लिए अभी और करना होगा इंतजार
SHARE

 

CG  Weather Update : प्रदेश की जनता को मानसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मानसून कल जहां था आज भी वहीं रुका हुआ है। हालांकि, मानसून के इंतजार के बीच बस्तर संभाग में आज से तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ ही प्रदेश की रायपुर और आसपास के संभागों में बादल छाए हुए है, और राजधानी में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। कुछ जिलों में इसी प्रकार मौसम रहने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -
बता दें कि छत्तीसगढ़ में मानसूनी बादलों के दाखिल होने की औसत तिथि 13 जून है, जो पांच साल पहले तक 10 जून थी। यानी इस वक्त तक प्रदेश में कुछ जगह मानसूनी बारिश और अधिकांश जगह प्री-मानसून बारिश होने लगती है। लेकिन इस बार हालात बिलकुल उलट हैं।

कुछ जिलों में बारिश और लू की संभावना 

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के मौसम विभाग ने बताया कि जांजगीर और सक्ति के आसपास लू की स्थिति रहेगी। ऐसे में लोग आवश्यक कार्य आने पर ही घर से बाहर निकले। मंगलवार, 13 जून को रायपुर समेत प्रदेश का अधिकांश हिस्सा लू की चपेट में है या इस तरह के हालात हैं। भीषण गर्मी की स्थिति यह है कि जांजगीर में दोपहर का तापमान 46 डिग्री के करीब पहुंच गया है।

- Advertisement -

 

रायपुर में सीजन में पहली बार पारा 44 डिग्री रिकार्ड किया गया है। परेशानी वाली बात ये है कि मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को भी दोपहर में लू चलने और भीषण गर्मी की आशंका जताई है। मानसून लेट होने की वजह से पूरा छत्तीसगढ़ मरुस्थल की ओर से आने वाली गर्म हवा की चपेट में है। अप्रैल और मई की तुलना में जून में भीषण गर्मी पड़ रही और लगातार बढ़ भी रही है।

 

गर्मी की स्थिति यह है कि राजधानी रायपुर में सुबह 12 बजे तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। राजधानी से लगे मैदानी शहरों दुर्ग और राजनांदगांव में भी लू की स्थिति रही। दोनों जगह दोपहर का तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया और नार्मल से करीब 6 डिग्री तक ऊपर रहा।

 

सिर्फ जगदलपुर में तापमान 39.4 डिग्री रहा, लेकिन वहां का सामान्य तापमान 34 डिग्री है, अर्थात इससे 5 डिग्री अधिक था। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि मंगलवार को प्रदेश में कुछ जगह पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा वाले अंधड़ चलेंगे। हालांकि रायपुर समेत कुछ जगह शाम-रात में बौछारें पड़ सकती हैं।

 

मानसून की गति कुछ बढ़ी: मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक के कुछ हिस्से, कोंकड़, तमिलनाडू के कुछ भाग और आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय हो चुका है। इसे आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां मिल रही हैं। पूर्वी उत्तरप्रदेश और उससे लगे बिहार के ऊपर एक चक्रवात है।

 

एक द्रोणिका भी पूर्वी उत्तरप्रदेश और उससे बिहार से होते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक है। इन सिस्टम के असर से नमी आ रही है। दिन में तेज गर्मी के कारण बने स्थानीय कम दबाव के क्षेत्र को भरने के लिए नमी तेजी से आती है। इसी वजह से प्रदेश में शाम-रात में मौसम बदलने और अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश की स्थिति बन रही है।

TAGGED: # latest news, Cg Latest News, CG WEATHER UPDATE, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, Raipur Hindi News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : सनकी पति ने पत्नी और तीन बेटियों का काटा गला, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, दो बेटों ने ऐसे बचाई जान  CRIME NEWS : सनकी पति ने पत्नी और तीन बेटियों का काटा गला, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, दो बेटों ने ऐसे बचाई जान 
Next Article OMG : मां-बाप के सड़े-गले शवों के बीच 3 दिनों तक जिंदा रहा नवजात, पुलिस रह गई हैरान, इलाके में फैली सनसनी 

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?