Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बड़ी खबर : हिटमैन को मिलेगा भारत का सबसे बड़ा खेल सम्मान, बनेंगे चौथे क्रिकेटर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsखेल

बड़ी खबर : हिटमैन को मिलेगा भारत का सबसे बड़ा खेल सम्मान, बनेंगे चौथे क्रिकेटर

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/08/18 at 5:32 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

दिल्ली।  भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। रोहित शर्मा को इस साल खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया है। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड के लिए बनाई गई चयन समिति ने हिटमैन रोहित शर्मा के नाम पर मुहर लगा दी है। खेल रत्न भारत के किसी नागरिक को दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल सम्मान है। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्डस कमेटी ने क्रिकेटर रोहित शर्मा के अलावा रेस्लर वीनेश फोगाट, टेबल टेनिस चैंपियन मनिका बत्रा, पैरालंपियन मरियप्पन थांगावेलु के नाम की भी सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की है।

रोहित राजीव गांधी खेल रत्न सम्मान पाने वाले भारत के चौथे क्रिकेटर होंगे। रोहित शर्मा से पहले सचिन तेंदुलकर (1997-98), एमएस धौनी (2007) और विराट कोहली(2018) को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के लिए 12 सदस्यीय चयन समिति ने सोमवार को द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार के लिए नामों की सिफारिश की थी, जबकि मंगलवार को समिति ने राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार के नामों को भी पक्का किया है।

- Advertisement -
Ad image

शानदार प्रदर्शन के दम पर पाया खेल रत्न

- Advertisement -

भारतीय टीम के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा ने बीते कुछ साल में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। एक क्रिकेटर के तौर पर ही नहीं, बल्कि कप्तान के तौर पर भी रोहित शर्मा ने खुद को साबित किया है। यही कारण है कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए बनाई गई चयन समिति, जिसमें खुद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं, उसने रोहित शर्मा को खेल रत्न दिए जाने की सिफारिश की है। गौरतलब है कि रोहित ने पिछले साल खेले गए वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया था।

- Advertisement -

आपकी जानकारी के लिए बता दें, वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2019 में भारत के लिए 5 शतक ठोके थे। इस तरह रोहित ने विश्व रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, भारतीय टीम सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसके अलावा जब रोहित शर्मा की वापसी टेस्ट क्रिकेट में बतौर ओपनर हुई तो उन्होंने पहले ही मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा था।

TAGGED: खेल, ग्रैंड न्यूज़, बल्लेबाज रोहित शर्मा, भारतीय टीम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RELIEF : पीएससी मेंस में आवेदन की तारीख बढ़ी… अब 23 अगस्त तक दिया समय… छूटे अभ्यर्थियों को राहत
Next Article VIRAL VIDEO- सीएम भूपेश का अलग अंदाज, तीजा पोला पर्व पर ढोलक बजाकर मनाया त्योहार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?