Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Accident News : पिकनिक पर जा रहे व्यापारियों की कार खाई में गिरने से तीन की मौत, 2 की हालत गंभीर, हर तरफ मची चीख-पुकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALउत्तरप्रदेशदुर्घटनादेश

Accident News : पिकनिक पर जा रहे व्यापारियों की कार खाई में गिरने से तीन की मौत, 2 की हालत गंभीर, हर तरफ मची चीख-पुकार

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/06/29 at 1:55 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

उत्तरप्रदेश। Accident News : जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. प्रयागराज से करीब 98 किमी दूर रीवा के क्योटी वाटरफॉल में पिकनिक मनाने जा रहे शहर के व्यापारियों की कार 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन की मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मध्य प्रदेश स्थित रीवा के गढ़ थानाक्षेत्र में देवास गांव के पास हुई। दोनों घायलों को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज, रीवा में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

हादसा मध्य प्रदेश स्थित रीवा के गढ़ थानाक्षेत्र में देवास गांव के पास हुआ। मृतकों में पंकज जायसवाल (46), मनीष जायसवाल (42) और शिवम जायसवाल (26) शामिल हैं। पंकज कीडगंज में विश्वामित्र सिनेमाहॉल के पास रहता था। जबकि मनीष मुट्ठीगंज बरगद वाली गली और शिवम कोठापार्चा, डी रोड पर रहता था। तीनों अपने छह अन्य साथियों के साथ बुधवार को क्योटी फॉल पिकनिक मनाने जा रहे थे। इनमें से पांच क्रेटा कार जबकि चार एक अन्य गाड़ी में सवार थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

करीबन दोपहर में एक बजे के करीब सभी लालगांव चौकी अंतर्गत देवास मोड़ पुलिया के पास पहुंचे थे, तभी आगे चल रही क्रेटा कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पुलिया से 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। घटना में शिवम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें सिरमौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, वहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रीवा के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर मनीष व पंकज को भी मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही दो लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें संजय गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, accident news, ACCIDENT NEWS उत्तर प्रदेश, GRAND NEWS, INDIA, उत्तर प्रदेश, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : ट्रेलर से बचने के घुमाव में ट्रैक्टर से जा टकराई बाइक, एक युवक की मौत, 1 घायल
Next Article गरियाबंद- देवभोग पेंड्रा मोड़ के पास हुआ हादसा:मेटाडोर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर,मौके पर ही मौत

Latest News

South Movies: “अगर आप एक बार नयनतारा को इन फिल्मों में देख लेंगे… तो यकीन मानिए, आपकी जिंदगी में बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों की कोई कमी नहीं होगी!
bollywood Exclusive Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन रोचक खबरें वायरल वीडियो June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत में लगाएं गए छायादार और फलदार पौधे
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME : दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पार कर दी कार और एक्टिवा
CG CRIME : दीवार फांदकर घुसे चोरों ने पार कर दी कार और एक्टिवा
कांकेर क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
मैनपुर। CG : आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में 65 वी वाहिनी के०रि०पु०बल के एफ/ समवाय कुल्हाडीघाट में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। तथा सभी जवानो ने पर्यावरण संरक्षण की कसम खाई है। विदित रहे कि कुल्हाडीघाट एक अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है तथा यहाँ लगातार कुछ ना कुछ नक्सल गतिविधियाँ होती रहती है। तथा समवाय का इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में अहम योगदान जारी है । वाहिनी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जैसे-सिविक एक्सन प्लान, मुफ्त चिकित्सा शिविर तथा रोजगार मार्गदर्शन शिविर लगाकर लोगो को मुख्याधारा में जोडने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसके साथ ही वाहिनी के सभी कार्मिको ने पर्यावरण संरक्षण का भी बीडा उठाया है तथा शपथ ली है कि वे आजीवन पर्यावरण उत्थान के लिए निरंतर हर संभव प्रयास करते रहेगे इस दौरान एफ/65 समवाय के सहा0 समादेष्टा सुधीर कुमार निरीक्षक लवकुश कुमार पाण्डेय तथा समवाय के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।
CG : देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की भी खाई कसम
Grand News छत्तीसगढ़ June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?