Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने पुरे देश में रौशन किया प्रदेश का नाम, ईक्वांडो खेल में 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, सीएम बघेल ने दी बधाई 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेलछत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने पुरे देश में रौशन किया प्रदेश का नाम, ईक्वांडो खेल में 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, सीएम बघेल ने दी बधाई 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/01 at 10:15 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने पुरे देश में रौशन किया प्रदेश का नाम, ईक्वांडो खेल में 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, सीएम बघेल ने दी बधाई 
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने पुरे देश में रौशन किया प्रदेश का नाम, ईक्वांडो खेल में 9 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, सीएम बघेल ने दी बधाई 
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : ताईक्वांडो खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य सहित पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि जशपुर के ताईक्वाडो स्टेडियम में 26 जून से 29 जून 2023 तक 19वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में जशपुर जिला के ताईक्वांडो खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का उच्च प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। इसी तरह जिले को ताईक्वांडो पोमसे में पूरे छत्तीसगढ़ में रनरअप प्राप्त करने में भी सफलता मिली है। इन खिलाड़ियों में एकलव्य खेल अकादमी जशपुर ताईक्वांडो के तीन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। विजेता खिलाड़ी जूनियर स्तर का प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई को बैंगलोर और कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनऊ के लिए रवाना होगें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ताईक्वांडों खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल जितने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

- Advertisement -

 

जशपुर जिले के कलेक्टर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के 5 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया है, इनमें रूद्र प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक के साथ रजत पदक, युवराज कुमार ने स्वर्ण पदक, सुश्री सृष्टि एक्का ने रजत पदक और आयुष यादव एवं अश्विन कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार जशपुरांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रतीक बड़ा ने स्वर्ण पदक, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल व एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 3 खिलाड़ी अजय चौहान ने दो स्वर्ण पदक, अर्जुन राम ने 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक एवं करण राम ने 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।

 

कलेक्टर जशपुर ने बताया कि जिले के इन खिलाड़ियों को नियमित निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। अब चयनित खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे। खिलाड़ी जूनियर स्तर की प्रतियोगिता हेतु 4 जुलाई 2023 को बैंगलोर के लिए रवाना होंगे। इसी प्रकार कैडेट वर्ग के लिए चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2023 को लखनऊ के लिए रवाना होगें। उन्होंने बताया कि हाल ही में जशपुर जिले से 18 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ था। जल्द ही सीनियर एवं सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों का भी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए जशपुर जिले के खिलाड़ी नियमित रूप से प्रशिक्षण लेकर तैयारी कर रहे हैं।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : पुलिस विभाग में फेरबदल, धमतरी भेजे गए निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी, कृष्ण कुमार को मिली रायपुर में जिम्मेदारी  CG TRANSFER NEWS : 33 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, 6 को मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी 
Next Article RAIPUR CRIME NEWS : सोशल मीडिया में अश्लील शब्दों के साथ लगाया पति-पत्नी की फोटो, आरोपी गिरफ्तार

Latest News

साय केबिनेट
CG NEWS : साय केबिनेट की बैठक कल, कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा 
Grand News June 3, 2025
RAIPUR CRIME : बुढ़ापारा इलाके में युवक की चाकू गोदकर हत्या, कातिल अरेस्ट
RAIPUR CRIME : बुढ़ापारा इलाके में युवक की चाकू गोदकर हत्या, कातिल गिरफ्तार
क्राइम रायपुर June 3, 2025
Chhattisgarh
Viral Video: भक्ति और राजनीति का शानदार संगम! खेल मंत्री टंक राम वर्मा ने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के सामने गाया भावपूर्ण भजन, देखें
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
CG NEWS : फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त, उच्च न्यायालय ने किया याचिका खारिज
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?