Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : अनोखी शादी : छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में दूल्हा- दुल्हन ने रचाई शादी, मेहमानों को परोसे गए खुरमी, अरसा, बड़ा और फरा, लोगों ने जमकर की तारीफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG News : अनोखी शादी : छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में दूल्हा- दुल्हन ने रचाई शादी, मेहमानों को परोसे गए खुरमी, अरसा, बड़ा और फरा, लोगों ने जमकर की तारीफ

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/08 at 2:16 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG News : अनोखी शादी : छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में दूल्हा- दुल्हन ने रचाई शादी, मेहमानों को परोसे गए खुरमी, अरसा, बड़ा और फरा, लोगों ने जमकर की तारीफ
CG News : अनोखी शादी : छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में दूल्हा- दुल्हन ने रचाई शादी, मेहमानों को परोसे गए खुरमी, अरसा, बड़ा और फरा, लोगों ने जमकर की तारीफ
SHARE

 

रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोखेतरा में एक अनोखी शादी देखने को मिली। जहां छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में पारंपरिक रीति-रिवाजों को आगे बढ़ाते हुए युवक दुर्गेश साहू (पिता यादराम साहू निवासी मोखेतरा) ने इंदू साहू (स्व दिनेश साहू, निवासी राजिम) से शादी रचाई। बता दें कि दुर्गेश साहू रिम्स हॉस्पिटल में चाइल्ड विभाग में सर्जन असिस्टेंट है।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

- Advertisement -

 

इस शादी समारोह में पारंपरिक तरीके से टूकना सुपा, झेंझरी और नागर बैला गाड़ी इन सभी से सजावट की गई थी, वहीं मेहमानों के लिए पकवान में ठेठरी, खुरमी, अरसा, बड़ा, फरा, परोसा गया।

 

 

शादी को लेकर दोनों परिवार में खुशी का माहौल था। धूमधाम से शादी करने के लिए सभी रिश्तेदारों को निमंत्रण दिया था। इस शादी में क्षेत्रीय विधायक धनेंद्र साहू, जिलापंचायत सदस्य रानी पटेल और जनपद सदस्य हेमकुमारी मिथलेश सिन्हा डॉ. अनिल कुमार दुबे (सुपर स्पेशालिस्ट सर्जन), गुरुदेव प्रहलाद (अचित वैष्णव) रामायण रचनाकार (छ.ग ) पोयम शरण साह (अंचल कवि) भी पहुंचे थे, जिन्होंने दूल्हे दुल्हन को शादी की शुभकामनाएं दी। इस अनोखी शादी में शामिल होने वालों में भी खासा उत्साह था। लोगों ने इस तरीके से छत्तीसगढ़ी रीति रिवाज से हो रहे शादी की जमकर प्रशंसा की।

 

 

दूल्हे दुर्गेश ने बताया कि उसे अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता और अपनी ग्रामीण परंपरा से प्यार है और उसने अपनी परंपरा निभाई है। यह हमारे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक मैसेज है, हमें अपने छत्तीसगढ़ी वेशभूषा को बढ़ावा देना चाहिए।

 

छत्तीसगढ़ी वेशभूषा के साथ ही शादी रचा कर उन्होंने प्रदेश के युवाओं को एक मैसेज दिया है। दूल्हा दुल्हन को देखकर गांव में भी हर्ष और उल्लास का माहौल था। सभी काफी प्रसन्न हुए हैं कि उन्हें एक छत्तीसगढ़ी वेशभूषा के साथ एक अनोखी शादी देखने को मिली है।

इस अवसर पर नया गृह प्रवेश किया गया, दूल्हा दुल्हन ने अपनी गुरुओं, माता- पिता का सम्मान किया तथा आशीर्वाद लिया।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, raipur breaking news, Raipur Hindi News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : अचानक भरभराकर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, चल रहा था नाला निर्माण का कार्य, स्थानीय लोगों ने निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप CG NEWS : अचानक भरभराकर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, चल रहा था नाला निर्माण का कार्य, स्थानीय लोगों ने निगम पर लगाया लापरवाही का आरोप
Next Article CG ACCIDENT NEWS : छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार से गई एक और जान, ट्रैक्टर के रौंदने से युवक की मौके पर मौत, भीड़ ने किया जमकर हंगामा    CG ACCIDENT NEWS : छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार से गई एक और जान, ट्रैक्टर के रौंदने से युवक की मौके पर मौत, भीड़ ने किया जमकर हंगामा   

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?