Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chandrayaan 3 Launch : भारत के लिए आज का दिन बेहद खास, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की सभी तैयारियां पूरी, कुछ ही घंटों में श्रीहरिकोटा से मून-मिशन पर होगा रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALTechnologyTravelदेश

Chandrayaan 3 Launch : भारत के लिए आज का दिन बेहद खास, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की सभी तैयारियां पूरी, कुछ ही घंटों में श्रीहरिकोटा से मून-मिशन पर होगा रवाना

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/14 at 11:26 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
Chandrayaan 3 Launch
Chandrayaan 3 Launch
SHARE

नई दिल्ली। Chandrayaan 3 Launch : भारतवासियों के लिए आज का दिन बेहद खास है. क्योंकि आज दोपहर 2.30 बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाने वाला है। 23-24 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा।

भारत आज अंतरिक्ष में एक और बड़ी छलांग लगाने वाला है। आज ISRO चंद्रमा के अपने तीसरे मिशन चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जायेगा। अब से कुछ घंटे बाद दोपहर 2:35 पर चंद्रयान-3 लॉन्च हो जाएगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में 25 घंटे पहले लॉन्चिंग की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ISRO का फैट ब्वाय कहा जाने वाला GSLV मार्क-3 रॉकेट चंद्रयान को अंतरिक्ष में लेकर जाएगा। पहले पृथ्वी के आर्बिट और उसके बाद चंद्रमा के आर्बिट में चक्कर लगाते हुए, आज से ठीक 41 दिन बाद चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर लैंडिंग 24 से 25 अगस्त के बीच होगी।

- Advertisement -
Ad image

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन ने दावा किया है कि अगर चंद्रयान-3 सफलता से चंद्रमा पर उतरा तो भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र के कारोबार में हिस्सेदारी बढ़ाने का मौका मिलेगा। इस समय 60 हजार करोड़ डॉलर के आंके जा रहे इस क्षेत्र में हमारा हिस्सा महज 2 प्रतिशत है। इसके आगे बढ़ने की संभावना बढ़ेगी। भारत के मून-मैन व चंद्रयान-1 के मिशन डायरेक्टर डॉ. मायलस्वामी अन्नादुरई ने चंद्रयान-3 को बेहद अहम मिशन बताया। कहा, भारत ने चंद्रमा के परिक्रमा पथ को लेकर अपनी तकनीकी क्षमता साबित की है, अब सॉफ्ट लैंडिंग की क्षमता साबित करनी है। आज जब पूरी दुनिया फिर से चांद को देख रही है। हमें यह मिशन सफल बनाना ही होगा।

चंद्रयान-3 को चांद तक लेकर जाएगा बाहुबली रॉकेट

चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में ले​​​​​​ जाने के लिए अपग्रेडेड बाहुबली रॉकेट यानी लॉन्च व्हीकल मार्क-3 तैयार है। लांच होने के महज 17 मिनट के अंदर ही चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा में पहुंच जाएगा, जहां से ये पृथ्वी के चक्कर लगाते हुए चंद्रमा के लिए रवाना हो जाएगा। वहीं से इसकी परीक्षा शुरू हो जाएगी। इसके बाद सबसे बड़ा इम्तिहान होगा 24 अगस्त की रात को जब ये चंद्रमा पर लैंड करेगा।

TAGGED: # latest news, Chandrayaan 3 Launch श्रीहरिकोटा, Chandrayaan-3 Launch, GRAND NEWS, INDIA, श्रीहरिकोटा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : पद्मविभूषण तीजन बाई की तबियत खराब होने की मिली सूचना, सीएम बघेल ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सेहत का पूरा ध्यान रखने के दिए निर्देश 
Next Article BREAKING NEWS : नए PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात, सहयोग के लिए किया आभार व्यक्त

Latest News

CG NEWS : हिरासत में ली गई सूदखोर रोहित तोमर की पत्नी भावना, पति को लेकर हो रही पूछताछ 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 15, 2025
CG NEWS : ग्राम पंचायत कुथुर मे डायरिया का प्रकोप जारी, 7 लोग अस्पताल में भर्ती
Grand News July 15, 2025
निलंबित
CG NEWS : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ एम.आई.एस. प्रशासक तत्काल प्रभाव से निलंबित
छत्तीसगढ़ जशपुर July 15, 2025
अनुपस्थिति और लापरवाही पर पटवारी बर्खास्त विभागीय जांच में दोष सिद्ध, कलेक्टर गरियाबंद की सख्त कार्रवाई
Grand News July 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?