Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : बस्तर जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री बघेल और उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दी बधाई 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NATIONALछत्तीसगढ़

CG NEWS : बस्तर जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री बघेल और उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दी बधाई 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/19 at 5:46 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : बस्तर जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री बघेल और उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दी बधाई 
CG NEWS : बस्तर जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री बघेल और उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दी बधाई 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : राज्य शासन वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित जगदलपुर जिला चिकित्सालय, बलरामपुर जिला चिकित्सालय तथा कोरबा जिले के करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न गुणवत्ता प्रमाण पत्रों से नवाजा है। भारत सरकार ने बस्तर जिला अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (National Quality Assurance Standard), लक्ष्य (LaQshya) और मुस्कान (MusQan) कार्यक्रम के अंतर्गत गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया है। वहीं बलरामपुर जिला अस्पताल और करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एनक्यूएस तथा लक्ष्य कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेशन किया गया है।

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र हासिल करने वाले इन तीनों अस्पतालों के डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टॉफ को बधाई दी है। उन्होंने भरोसा जताया है कि ये अस्पताल आगे भी अपनी उत्कृष्टता बरकरार रखते हुए मरीजों की सेवा करेंगे और प्रदेश के दूसरे अस्पतालों के लिए नए प्रतिमान स्थापित करेंगे। सुदूर वनांचलों में स्थित शासकीय अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक, लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाण पत्र मिलना इस बात का संकेत है कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सभी क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने इस साल मार्च से जून के बीच इन तीनों अस्पतालों का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध में मरीजों से भी फीडबैक लिया था। टीम ने बस्तर जिला चिकित्सालय के मूल्यांकन के बाद 12 विभागों को एनक्यूएस, लेबर रूम व मैटरनिटी ओटी सेवाओं के लिए लक्ष्य तथा पीडियाट्रिक एवं एसएनसीयू के लिए मुस्कान कार्यक्रम के तहत गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेहतर सेवाओं के लिए बलरामपुर जिला चिकित्सालय के 12 विभागों का एनक्यूएस तथा लेबर रूम एवं मैटरनिटी ओटी के लिए लक्ष्य कार्यक्रम के अंतर्गत सर्टिफिकेशन किया है। करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भी सात विभागों को एनक्यूएस तथा लेबर रूम व मैटरनिटी ओटी के लिए लक्ष्य कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक, लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेशन के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया जाता है। इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।

TAGGED: # latest news, #National News, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article शिव भक्तों के लिए अच्छी खबर -गौरीशंकर मंदिर गरियाबंद में 24 जुलाई को फिर होगा निःशुल्क रूद्राक्ष एवं भभूति वितरण, इस बार श्रद्धालुओं के लिए हैं कई तरह के इंतजाम…
Next Article CG NEWS : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस जिला अस्पताल को  मिला NQRS सर्टिफिकेशन, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टॉफ को दी बधाई CG NEWS : गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इस जिला अस्पताल को मिला NQRS सर्टिफिकेशन, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टॉफ को दी बधाई

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के सिक्ख विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय सम्मान, गोल्ड-सिल्वर मेडल से नवाजे गए होनहार छात्र
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 19, 2025
CG Crime: प्रेमिका को दूसरे के साथ देख आगबबूला हुआ युवक, बस स्टैंड में ब्लेड से हमला, दोनों घायल, आरोपी गिरफ्तार
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS: भूख हड़ताल ने दिलाया न्याय, 80 वर्षीय बुजुर्ग को मिला अपनी जमीन पर फिर से कब्जा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CRIME NEWS: पुल निर्माण स्थल पर मजदूर की हत्या से सनसनी, सिर पर वार कर की गई थी हत्या, आरोपी साथी गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?