Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SENSATIONAL : 14 साल से कम उम्र की लड़कियां ही ताड़ता… फिर कर लेता था अगवा… और बुझाता था हवस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsक्राइमछत्तीसगढ़जशपुर

SENSATIONAL : 14 साल से कम उम्र की लड़कियां ही ताड़ता… फिर कर लेता था अगवा… और बुझाता था हवस

Desk
Last updated: 2020/08/21 at 11:11 AM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

जशपुर। एक बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में दबोचे गए आरोपी से सनसनीखेज खुलासा हुआ है। अब तक आधा दर्जन नाबालिग बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना चुके इस सीरियल रेपिस्ट के बारे में बताया गया है कि वह केवल 14 साल से कम उम्र की नाबालिगों को अपना शिकार बनाता था।

पुलिस के मुताबिक एक मामले में वह 5 साल की सजा काट चुका है। पत्थलगांव एसडीओपी योगेश देवांगन ने बताया कि 17 अगस्त को मैरिज गार्डन के पास से बच्ची का अपहरण हो गया था। उसे ढूंढने के लिए पुलिस की 4 टीमें बनाई थी। टीम बारीकी से मामले में काम कर रही थी, क्योंकि दो महीने पहले ही 4 साल की मासूम का अपहरण हो चुका है। उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 17 अगस्त को नाबालिग के लापता होने के बाद तत्काल नाकेबंदी की गई। पुलिस की चैतरफा घेराबंदी की भनक लगने के बाद आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया था।

- Advertisement -
Ad image

इसके बाद पुलिस ने बच्ची को तो बरामद कर लिया था। बच्ची के मिलने के बाद पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जंगल में सर्चिंग करते हुए रायगढ़ जिले के लैलूंगा पहुंची, जहां से बुलकीडीह में आरोपी लक्ष्मण पन्ना को गिरफ्तार किया गया। एसडीओपी देवांगन ने बताया कि इस दौरान उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया था। आरोपी सीरियल रेपिस्ट है, जिसके खिलाफ इसी तरह का यह छठा मामला है, जो सिर्फ नाबालिग लड़कियों को ही अपना शिकार बनाता है और उनके साथ दुष्कर्म कर उन्हें छोड़कर फरार हो जाता है। आरोपी लक्ष्मण पन्ना आदतन दुष्कर्मी है, जो नाबालिगों को प्रलोभन में लेकर उन्हें उठाकर ले जाता है और घटना को अंजाम देता था।

- Advertisement -
  • पहली घटना 2004 में कुसमुंडा से नाबालिग को उठाकर झारसुगड़ा ओडिशा ले गया एवं दुष्कर्म करने के बाद छोड़कर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी किया था। इसमें उसे 5 साल की सजा भी हो चुकी है।
  • दूसरी घटना 2004 कर्राजोर लैलूंगा में नाबालिग को उठाकर लाया और पत्थलगांव में एक महीने रखकर गलत काम किया। इसमें भी उसे 5 साल की सजा हुई थी।
  • तीसरा मामला 2017 में रायगढ़ जिले के कुडेकेला से नाबालिग को उठाकर ट्रेन से अनूपपुर एमपी ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया और तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गया था।
  • चौथा  मामला 2017 में रायगढ़ से नाबालिग को ट्रेन में बैठाकर ओडिशा टिटलागढ़ ले गया, जहां ट्रेन में ही गलत काम करते पकड़ा गया। उक्त मामले में वह ट्रेन से ही फरार हो गया था। मामले में रायगढ़ सिटी कोतवाली में जुर्म दर्ज है और वहां से फरार चल रहा है।
  • पांचवां मामला 2019 में पूंजीपथरा की नाबालिग को भगाकर जांजगीर ले गया है और वहां उससे दुष्कर्म किया।
  • छठवें मामले में पत्थलगांव मैरिज गार्डन से बच्ची को बहलाकर ले गया, जिसके साथ गलत काम किया था।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article EXCLUSIVE VIDEO : गड्ढे में फंस गया था हाथी का बच्चा... रेस्क्यू कर बची जान... EXCLUSIVE VIDEO : गड्ढे में फंस गया था हाथी का बच्चा… रेस्क्यू कर बची जान…
Next Article CBI टीम पहुंची मुंबई, सुशांत केस की जाँच शुरू…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले आरोपी को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: हत्या की नियत से जानलेवा हमला करने वाले महिला सहित 03 आरोपी गिरफ्तार। पामगढ़ थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG NEWS: आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?