Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 27 मौतें, 78 लोग लापता, भूस्खलन वाली जगह से आने लगी दुर्गंध, धारा 144 लागू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

BIG NEWS : रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 27 मौतें, 78 लोग लापता, भूस्खलन वाली जगह से आने लगी दुर्गंध, धारा 144 लागू

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/07/23 at 11:45 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG NEWS : रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 27 मौतें, 78 लोग लापता, भूस्खलन वाली जगह से आने लगी दुर्गंध, धारा 144 लागू
BIG NEWS : रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 27 मौतें, 78 लोग लापता, भूस्खलन वाली जगह से आने लगी दुर्गंध, धारा 144 लागू
SHARE

BIG NEWS : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी भूस्खलन के कारण अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि चार दिन बाद जिला प्रशासन ने रविवार को बचाव अभियान बंद कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 78 लोग लापता हैं।

Contents
सुदूर इलाको होने के कारण आई ये दिक्कतसरकार करेगी पूरी मददबारिश से विदर्भ को हुआ भारी नुकसान, 16 की मौत

 

- Advertisement -
Ad image

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह निर्णय बचाव अधिकारियों, राज्य सरकार और ग्रामीणों के बीच एक बैठक के बाद लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार आखिरी शव शनिवार को बरामद हुआ था। वह बुरी तरह से सड़ चुका था। जिला प्रशासन के अनुसार शव और जानवर अब सड़ रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। जिसके बाद इरशालवाड़ी और नानीवली गांव में धारा 144 लगा दी गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सुदूर इलाको होने के कारण आई ये दिक्कत

जानकारी के अनुसार, बुधवार को इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन हुआ था। ये गांव पहाड़ की चोटी पर बसा हुआ था। बताया गया है कि हादसे के बाद मिली सूचना पर बचाव दल काफी देर से पहुंचा था, क्योंकि गांव सुदूर इलाके में स्थित है। बचाव दल को इलाके तक पहुंचने के लिए घंटों पैदल चलना पड़ा। इस दौरान लगातार बारिश भी हो रही थी।

 

सरकार करेगी पूरी मदद

आधिकारिक आंकड़ों की अनुसार, रविवार तक भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 27 हो चुकी है, जबकि 78 लोग अभी भी लापता हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राजस्व टीम त्रासदी में खोई गई जमीन का आकलन कर रही है। प्रभावित व्यक्तियों को जमीन आवंटित करने का प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।

 

अधिकारी ने कहा कि जिन ग्रामीणों ने भूस्खलन में आधार कार्ड खो दिए हैं, उन्हें आधार कार्ड समेत विभिन्न प्रमाण पत्र और दस्तावेज जारी करने के लिए एक विशेष शिविर लगाया जाएगा। भूस्खलन में घर खोने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने कहा कि वह सभी लोगों को घर उपलब्ध कराया जाएगा।

 

बारिश से विदर्भ को हुआ भारी नुकसान, 16 की मौत

दूसरी ओर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र नागपुर और अमरावती में भी बारिश का दौर जारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार बारिश से अभी तक इन दोनों स्थानों पर 16 लगों की मौत हो चुकी है। जबकि 45 सौ घरों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने आश्वासन दिया है कि वे अत्यधिक बारिश से होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

TAGGED: BIG NEWS, Maharashtr Raigad landslide, Raigad Landslide, Raigad landslide tragedy
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article SPORT NEWS : एशियन 14 एंड अंडर रैंकिंग कैटेगरी 2 टेनिस टूर्नामेंट में छग के तंव्य गोयल मेन ड्रा के लिये क्वालीफाई SPORT NEWS : एशियन 14 एंड अंडर रैंकिंग कैटेगरी 2 टेनिस टूर्नामेंट में छग के तंव्य गोयल मेन ड्रा के लिये क्वालीफाई
Next Article RAIPUR NEWS: रहे सावधान : देश में तेजी से फैल रही आंखों की बीमारी कंजंक्टिवाइटिस, डॉ दिनेश मिश्र ने बताए बचाव के तरीके

Latest News

CG : स्वामी आत्मानंद स्कूल का हो रहा खस्ता हाल, अभिभावक ले रहे टीसी, कांग्रेस बीजेपी आमने-सामने
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
CG NEWS: जिले के अलग अलग स्कूलों के कुल 72 बस/छोटी वाहनों की सघन जांच की गई
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 7, 2025
CG : सकरी क्षेत्र में चला निगम का बुलडोजर...अवैध निर्माण के खिलाफ निगम का अभियान जारी
CG : सकरी क्षेत्र में चला निगम का बुलडोजर…अवैध निर्माण के खिलाफ निगम का अभियान जारी
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 7, 2025
CG NEWS : पेड़ काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत  
छत्तीसगढ़ धमतरी June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?