Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG NEWS : पाकिस्तान ने पहली बार माना, पाक में ही है डॉन दाऊद इब्राहिम का ठिकाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsकानूनदेश

BIG NEWS : पाकिस्तान ने पहली बार माना, पाक में ही है डॉन दाऊद इब्राहिम का ठिकाना

Poonam Shukla
Last updated: 2020/08/22 at 10:21 PM
Poonam Shukla
Share
4 Min Read
SHARE

 

Contents
दाऊद के पास पाकिस्तान का नागरिकता नंबरदाऊद के पास पाकिस्तान का नागरिकता नंबर है। दाऊद की राष्ट्रीय पहचान संख्या KC-285901 है। उसका पूरा पता हैः  व्हाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के पास, घर संख्या 37, सड़क संख्या 30, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी, करांची पाकिस्तान है। लिस्ट के मुताबिक, दाऊद के भारतीय पासपोर्ट का नंबर A-333602 है, जिसे 4 जून 1985 को मुंबई से जारी किया गया था। बड़ी बात यह कि इस लिस्ट में दाऊद के नाम के साथ यह भी बताया गया है कि वह 14 पासपोर्ट रखता है, जिसके अलग अलग नंबर हैं। इसके अलावा कराची में उसके तीन घर हैं।बैंक खातों को सील करने का आदेश –सरकार ने की थी प्रतिबंध की घोषणा –88 आतंकी आकाओ की लिस्ट –
- Advertisement -

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई साल 1993 बम एक के बाद एक तेरह विस्फोट से दल उठी थी। इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंट दाऊद इब्राहिम देश से भागने कामयाब रहा और पाकिस्तान में जाकर शरण ले ली। भारत ने पाकिस्तान से कई बार दाऊद समेत वांछित अपराधियों की सूची सौंपकर उन पर कार्रवाई की मांग की। भारत ने अमेरिका की मदद से दाऊद को ग्लोबल टेररिस्ट भी घोषित करा दिया था। उसके बावजूद हर बार पाकिस्तान इससे इनकार करता रहा। लेकिन, पहली बार पाकिस्तान ने न सिर्फ ये माना है कि वह पाकिस्तान में रहता है बल्कि उसके ऊपर कार्रवाई भी की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी वित्त पोषण पर निगरानी रखने वाली संस्था वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट से बाहर होने की कोशिशों के तहत अपने यहां पर इस तरह की बड़ी कार्रवाई की है। उसने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर और दाऊद इब्राहिम समेत उनके आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाये हैं। एक खबर में शनिवार को यह जानकारी दी गई है। यानी, जो पाकिस्तान अब तक अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद को लेकर ना-नुकुर करता रहा उसने अब उस पर प्रतिबंध लगाए हैं।

- Advertisement -

दाऊद के पास पाकिस्तान का नागरिकता नंबर

दाऊद के पास पाकिस्तान का नागरिकता नंबर है। दाऊद की राष्ट्रीय पहचान संख्या KC-285901 है। उसका पूरा पता हैः  व्हाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के पास, घर संख्या 37, सड़क संख्या 30, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी, करांची पाकिस्तान है। लिस्ट के मुताबिक, दाऊद के भारतीय पासपोर्ट का नंबर A-333602 है, जिसे 4 जून 1985 को मुंबई से जारी किया गया था। बड़ी बात यह कि इस लिस्ट में दाऊद के नाम के साथ यह भी बताया गया है कि वह 14 पासपोर्ट रखता है, जिसके अलग अलग नंबर हैं। इसके अलावा कराची में उसके तीन घर हैं।

 

- Advertisement -

बैंक खातों को सील करने का आदेश –

खबर के अनुसार इन आतंकी संगठनों और उनके आकाओं की सभी संपत्तियों को जब्त करने और बैंक खातों को सील करने के आदेश दिए हैं। पेरिस स्थित एफएटीएफ ने जून, 2018 में पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट में डाला था और इस्लामाबाद को 2019 के अंत तक कार्ययोजना लागू करने को कहा था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस समय सीमा बढ़ा दी गई थी।


सरकार ने की थी प्रतिबंध की घोषणा –

सरकार ने 18 अगस्त को दो अधिसूचनाएं जारी करते हुए 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के सरगना सईद, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर और अंडरवर्ल्ड डॉन इब्राहीम पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। इब्राहिम 1993 मुंबई बम विस्फोटों के बाद भारत के लिए सबसे वांछित आतंकवादी बन कर उभरा है।


88 आतंकी आकाओ की लिस्ट –

पाकिस्तानी समाचार पत्र ‘द न्यूज की खबर के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा जारी नई सूची के अनुपालन में आतंकवादी समूहों के 88 आकाओं और सदस्यों पर प्रतिबंध लगाये हैं। अधिसूचनाओं में घोषित प्रतिबंध जमात-उद-दावा, जैश-ए-मोहम्मद, तालिबान, दाएश, हक्कानी समूह, अलकायदा और अन्य पर लगाये गये हैं।


खबर के अनुसार सरकार ने इन संगठनों और आकाओं की सभी चल और अचल संपत्तियों को जब्त करने और उनके बैंक खातों को सील करने के आदेश दिये है। खबर के अनुसार सईद, अजहर, मुल्ला फजलुल्ला (उर्फ मुल्ला रेडियो), जकीउर रहमान लखवी, मुहम्मद यह्या मुजाहिद, अब्दुल हकीम मुराद, नूर वली महसूद, उजबेकिस्तान लिबरेशन मूवमेंट के फजल रहीम शाह, तालिबान नेताओं जलालुद्दीन हक्कानी, खलील अहमद हक्कानी, यह्या हक्कानी, तथा इब्राहीम और उनके सहयोगी सूची में हैं।

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, पाक में ही है डॉन दाऊद इब्राहिम का ठिकाना, पाकिस्तान ने पहली बार माना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article इंजीनियरिंग कॉलेजों में परीक्षा के बजाय मेरिट के आधार पर होगा प्रवेश, कोरोना के चलते लिया गया फैसला 
Next Article SSR केस : डॉक्टरों का बड़ा आरोप – मुंबई पुलिस ने कहा था जल्दबाजी में पोस्टमॉर्टम करने 
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG NEWS : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के इन 5 अमृत स्टेशनों का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन उद्घाटन कार्यक्रम में हुए शामिल 
Grand News May 22, 2025
अप्रैल के हीरो चुने गए – गरियाबंद पुलिस ने उत्कृष्ट सेवा के लिए जवानों को किया सम्मानित
Grand News May 22, 2025
CG NEWS : लकड़ी लेने जंगल गए युवक पर दो भालुओं ने किया हमला, गंभीर हालत में इलाज जारी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 22, 2025
भालू का कहर – लकड़ी लेने जंगल गया ग्रामीण हुआ हमले का शिकार,
Grand News May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?