Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : भाजपा पार्षद दल का पोलखोल अभियान; रामकुंड क्षेत्र में लोगों को नहीं मिल रहा साफ पानी, जगह-जगह सड़कों में जलभराव, पार्षदों ने जमकर की नारेबाजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : भाजपा पार्षद दल का पोलखोल अभियान; रामकुंड क्षेत्र में लोगों को नहीं मिल रहा साफ पानी, जगह-जगह सड़कों में जलभराव, पार्षदों ने जमकर की नारेबाजी

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/08/07 at 4:43 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
RAIPUR NEWS : भाजपा पार्षद दल का पोलखोल अभियान; रामकुंड क्षेत्र में लोगों को नहीं मिल रहा साफ पानी, जगह-जगह सड़कों में जलभराव, पार्षदों ने जमकर की नारेबाजी
RAIPUR NEWS : भाजपा पार्षद दल का पोलखोल अभियान; रामकुंड क्षेत्र में लोगों को नहीं मिल रहा साफ पानी, जगह-जगह सड़कों में जलभराव, पार्षदों ने जमकर की नारेबाजी
SHARE

रायपुर : RAIPUR NEWS : नगर निगम के भ्रष्ट्र कारनामो के पोल खोल अभियान में आज भाजपा पार्षद दल 11.30 बजे विवेकानंद आश्रम चौक के पास एकत्रित होकर विवेकानंद आश्रम, जोन 5 कार्यालय, लाखेनगर , सारथी चौक होते हुए पैदल मार्च किया। जिसमें रामकुंड जाने वाले मार्ग में गन्दे पानी अमृत मिशन की नलो से आने की शिकायत के कारण पूरी सड़क को 2 दिनों से खोदकर छोड़ दिया है। रामकुंड क्षेत्र में लोगों को पीने का साफ पानी नही मिल रहा है। वहीं रास्ता बंद होने के कारण उन्हें घूम कर जाना पड़ रहा है। विवेकानंद आश्रम के सामने की दुकानों का नाला प्लास्टिक डिस्पोजल कचरों से भरा पड़ा है।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भाजपा पार्षदों का दल जब आगे पहुँचा तो आश्रम तिराहे से जोन 5 कार्यालय तक सड़क के दोनों ओर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा पाथवे बनाया गया है, उसके पेवर्स उखड़ गए हैं। सड़क निर्माण पूरा नहीं होने के कारण वहाँ डबरे की शक़्ल में पानी भरा हुआ है, 2 साल से यह काम चल रहा है जिसमें सड़क निर्माण और अंडरग्राउंड विघुत केबलिंग का काम होना है। कछुए की गति से चल रहे निर्माण कार्य के कारण बिछे हुए पेवर्स उखड़ गए हैं। अभी निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी नहीं हुआ है यह भ्र्ष्टाचार कमीशन खोरी का उदाहरण है।

- Advertisement -

जोन 5 से लाखेनगर तक अधूरे सड़क निर्माण के कारण इतनी धूल उड़ रही है, जगह-जगह रेती , गिटटी के ढेर पड़े हुए हैं। नागरिकों ने बताया कि लगभग 6 महीने से यही स्थिति है। लाखेनगर चौक के पास भरे पानी मे पार्षदों ने कागज की नाव चला कर जगह-जगह सड़कों में जलभराव के लिए नारेबाजी की।

- Advertisement -

सारथी चौक से आमापारा चौक तक सडको की खुदाई के कारण इतने गढ्ढे और धूल उड़ रहे हैं कि वहाँ रहने वाली गरीब जनता परेशान हैं। उन्होंने बताया कि उनके घरो में धूल की परतें जम जाती हैं, वे साफ कर करके परेशान हैं। सारथी चौक में 4 फिट चौड़ा 10 फिट लम्बा गड्ढा विघुत केबलिंग के लिए खोद कर छोड़ दिया गया है। नागरिकों ने बताया कि आते जाते दुर्घटना का शिकार होते हैं , गाय – बैल भी इस गढ्ढो में गिर जाते हैं।

भाजपा पार्षद दल के पोलखोल अभियान में आज नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे , उपनेता मनोज वर्मा , प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे , जोन अध्यक्ष प्रमोद साहू , रोहित साहू ,भोला साहू , रजयन्त ध्रुव, अमर बंसल , राजेश ठाकुर, दीपक जायसवाल, सीमा सन्तोष साहू, टेशू साहू, गोदावरी साहू , कामिनी देवांगन , विश्वदिनी पाण्डे , सरिता दुबे , सुशीला धीवर, डी डी नगर मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनकर और उनकी टीम, और भाजपा के नेता ,कार्यकर्ता शामिल थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, RAIPUR NEWS : भाजपा पार्षद दल का पोलखोल अभियान, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ने ली जान : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ने ली जान : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
Next Article CG NEWS : किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, बोनस के पैसे दिलाने और प्रतिबंध हटाने का किया जिक्र  CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधान मंत्री मोदी को लिखा पत्र, कही यह बात  

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का विस्तार, रमेश रिंकू अग्रवाल, राजकुमार भिखवानी और रितेश वाधवा मंत्री नियुक्त
छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Oyo News: सुझाव दें और जीतें ₹3 लाख! रितेश अग्रवाल का अनोखा ऑफर: OYO की मूल कंपनी का नया नाम बताएं?
18+ Business Grand News मनोरंजन रोचक खबरें रोजगार May 30, 2025
CG : कोयला के अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त
Manendragarh - chirmiri - bharatpur छत्तीसगढ़ May 30, 2025
COVID-19 : देश में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, महाराष्ट्र में मिले 84 नए मामले
NATIONAL देश May 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?