Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, कहा- उन्होंने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, कहा- उन्होंने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/08/10 at 10:34 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, कहा- उन्होंने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है
RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, कहा- उन्होंने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है
SHARE
रायपुर : RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 11 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में महती भूमिका निभाई। बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में उन्होंने समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। मिनीमाता मजदूर हितों और नारी शिक्षा के प्रति भी जागरुक और सहयोगी रहीं। भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थानीय निवासियों को रोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया।

बघेल ने कहा कि असम में जन्मी मिनीमाता विवाह के बाद छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रच-बस गई। उन्होंने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों के कमज़ोर आय वर्ग की श्रमिक महिलाओं को प्रसूति के लिये आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ संचालित की जा रही है। समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनीमाता के नाम पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य में हसदेव बांगो बांध को मिनीमाता के नाम से पहचान दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मिनीमाता का सेवाभावी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदा याद किया जाएगा।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री ने मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Aaj Ka Rashifal : मेष, कर्क सहित इन राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, एक के बाद एक मिलेगी शुभ सूचना, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल 11 August Ka Rashifal:कुंभ वालों को मिल सकते हैं नौकरी में अच्छे मौके, आज इन 2 राशियों की हेल्थ हो सकती है डाउन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Next Article RAIPUR NEWS : आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री की छवि खराब करने के मामले में शिकायत दर्ज

Latest News

CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?