Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद के तीन कर्मी स्वतंत्रता दिवस में हुए पुरस्कृत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय एवं कलेक्टर छिकारा ने किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद के तीन कर्मी स्वतंत्रता दिवस में हुए पुरस्कृत, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय एवं कलेक्टर छिकारा ने किया सम्मानित

Vijay Sinha
Last updated: 2023/08/15 at 2:51 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद / स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित समारोह में जिला जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद में कार्यरत तीन कर्मी पुरस्कृत हुए। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने तीनों कर्मियों को सम्मानित करते हुए अच्छे कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। सम्मानित होने वाले कर्मियों में वाहन चालक भरत लाल सोनी, जिला समन्वयक (सोशल मीडिया) अनुराग पटेल एवं कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश सिन्हा शामिल हैं।उल्लेखनीय है की राखी सिन्हा गरियाबंद जिला निर्माण से जनसंपर्क कार्यालय गरियाबंद में कार्यरत है। इन्होंने शासन की महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को मीडिया के माध्यम से आम जनता तक प्रसारित करने में महती भूमिका निभाई है। शासन के अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रमों और आयोजन जैसे सन 2013 और 2018 में हुए निर्वाचन के दौरान कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्यों का संपादन, राजिम माघी पुन्नी मेला, कोविड-19 एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मीडिया के साथ समन्वय एवं प्रचार-प्रसार तथा कार्यालयीन कार्यों में भी इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।  वही वाहन चालक श्री सोनी लंबे समय से शासकीय सेवा में निष्ठापूर्वक कार्य कर रहे है। सोनी 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। जिला समन्वयक श्री पटेल राज्य शासन की योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने में सक्रियता से गंभीरतापूर्वक कार्य कर रहे है। इसी प्रकार कंप्यूटर ऑपरेटर श्री राकेश सिन्हा गरियाबंद जिला निर्माण से ही जनसंपर्क कार्यालय में सेवा दे रहे है। चुनाव, कोविड काल, मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात सहित शासकीय योजनाओं के प्रचार प्रसार में दिए गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किए है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article स्वतंत्रता दिवस पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी ली जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया आजादी का पर्व स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से बिखेरी छटा
Next Article कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों के विश्वास का गला घोंटा है - गोपाल प्रसाद  कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों के विश्वास का गला घोंटा है – गोपाल प्रसाद 

Latest News

Bollywood’s first female comedian: 13 साल की अनाथ लड़की, डायरेक्टर को दी आत्महत्या की धमकी… आज वही है बॉलीवुड की पहली फीमेल कॉमेडियन
bollywood Grand News मनोरंजन रोचक खबरें July 12, 2025
CG NEWS: 15 साल की तड़प हुई खत्म – कोरिया कॉलरी को मिला अपना डॉक्टर, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान!
Grand News July 12, 2025
CG NEWS: अधिकारी-कर्मचारियों को चेतावनी, कार्यों में तेजी लाएं या कार्रवाई के लिए तैयार रहें – कलेक्टर
Grand News July 12, 2025
CG NEWS : खुद को इंटीरियर डिजाइनर बताकर कत्थक नृत्य करने वाले ने महिला से की शादी, कोर्ट ने दिया भरपाई का आदेश
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?