Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: संचालकों के विवाद के बीच, मरीज़ों की जान जोख़िम में… MMI अस्पताल का हाल बेहाल… जानिए क्या है मामला ?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

संचालकों के विवाद के बीच, मरीज़ों की जान जोख़िम में… MMI अस्पताल का हाल बेहाल… जानिए क्या है मामला ?

GrandNews
Last updated: 2020/08/25 at 1:15 PM
GrandNews
Share
4 Min Read
संचालकों के विवाद के बीच, मरीज़ों की जान जोख़िम में... MMI अस्पताल का हाल बेहाल... जानिए क्या है मामला ?
संचालकों के विवाद के बीच, मरीज़ों की जान जोख़िम में... MMI अस्पताल का हाल बेहाल... जानिए क्या है मामला ?
SHARE

रायपुर । MMI सुपर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल राजधानी का ही नहीं, बल्कि प्रदेश का नामी अस्पताल माना जाता रहा है, लेकिन अस्पताल के संचालक मंडल के बीच जारी खींचतान ने इसकी पुरानी प्रतिष्ठा को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। इस विवाद की वजह से अस्पताल आने वाले मरीजों को भी परेशानी हो रही है। अगर जल्दी ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो शायद अस्पताल का कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा।

राजधानी रायपुर का MMI अस्पताल कभी प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ सुपर मल्टी स्पेशलियिटी अस्पताल में शुमार होता था। अस्पताल का मजबूत प्रबंधन और इलाज की बेहतरीन व्यवस्था इसे प्रदेश के अन्य अस्पतालों में अलग और खास बनाता था, लेकिन अस्पताल के संचालक मंडल के बीच छिड़े विवाद से अस्पताल की व्यवस्था और इसकी ख्याति दोनों पर ग्रहण लग रहा है। दरअसल, अब ये अस्पताल सुपर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल कम, कोविड अस्पताल ज्यादा लगने लगा है। अस्पताल के अंदर घुसते ही कोरोना संक्रमण की जांच करा रहे लोगों की लंबी कतार नजर आती है। ग्लब्स, मास्क, फेस शील्ड में ढंके स्वास्थ्य कर्मचारी इसे पहली नजर में ही कोविड अस्पताल का अहसास कराने लगते हैं। इसके चलते अब नॉन कोविड मरीज यहां इलाज कराने से भी कतराने लगे हैं। इसका सीधा सीधा असर अस्पताल में आने और भर्ती होने वाले नॉन कोविड मरीजों की संख्या पर पड़ रहा है। ऐसे में अस्पताल की आर्थिक सेहत भी सवालों के घेरे में हैं। खुद प्रबंधन भी कम होते मरीजों की संख्या स्वीकार कर रहा है।

- Advertisement -
Ad image

दरअसल, इन दिनों अस्पताल का पूरा जोर कोविड मरीजों पर शिफ्ट हो गया है। यहां ट्रू और नॉट एवं रैपिड एंटिजन टेस्ट होने के चलते हर दिन कोरोना की जांच करवाने आए लोगों की भीड़ नजर आती है। अस्पताल के एक हिस्से को ही कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है, जहां गंभीर रूप से 22 मरीजों को भर्ती किया गया है। इसके अलावा अस्पताल से अटैच्ड होटल में 75 मरीज भर्ती हैं। जिनका इलाज करने के लिए अस्पताल की टीम जाती है। अब इस अस्पताल में आने वाले नॉन कोविड मरीजों की स्थिति भी जान लीजिए। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक आम दिनों में यहां हर दिन 300- 350 मरीज OPD में आते थे और एक दिन में औसत 200 के करीब मरीज अस्पताल में भर्ती रहते थे। लेकिन मौजूदा स्थिति में ये आंकड़ा घटकर 40 से 50 फीसदी रह गया है। अब प्रतिदिन OPD में आने वाले मरीजों की संख्या सिमटकर 150 के करीब रह गई है। जबकि 120 मरीज ही पूरे अस्पताल में भर्ती हैं। जाहिर है, इसका सीधा असर अस्पताल की आर्थिक सेहत पर पड़ेगा।

अस्पताल के संचालक मंडल के बीच जारी विवाद और स्वयंभू कार्यकारिणी के फैसलों के कारण अस्पताल के डॉक्टरों पर भी खासा असर पड़ा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के डॉक्टर भी दो गुटों में बंट गए हैं। जिसका असर मरीजों के इलाज पर पड़ने की आशंका है। इसके अलावा, यहां पर संचालित नर्सिंग कॉलेज को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कॉलेज के बाहर काउंटर पर बाउंसर किस्म के दो दो युवक हमेशा तैनात रहते हैं। वहीं लोग अस्पताल परिसर में ऐसे ही तफरी करते नजर आते हैं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article क्राइम : घर के सामने बैठा था युवक… पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या…
Next Article तीसरे दिन भी जारी है अमित जोगी की भूख हड़ताल…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Puri Rath Yatra Special Train: रायपुरवासियों के लिए खुशखबरी: पुरी रथ यात्रा पर रायपुर से चलेगी विशेष ट्रेन
Puri Rath Yatra Special Train: रायपुरवासियों के लिए खुशखबरी: पुरी रथ यात्रा पर रायपुर से चलेगी विशेष ट्रेन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 20, 2025
CG : शराब दुकान में मारपीट, पुलिस नदारद
CG : शराब दुकान में मारपीट, पुलिस नदारद
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 20, 2025
ration distribution
CG : राशन वितरण की रफ्तार फिर बनी टेंशन: नई मशीन भी नहीं लाई राहत, 35% उपभोक्ताओं को ही मिल सका अनाज
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 20, 2025
RAIPUR BREAKING : तेज रफ्तार ब्रिजा कार ने छीनी जान, 3 KM तक घसीटा ठेला चालक, मौत
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?