Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : बोल बम की गूंज के साथ विधायक विकास उपाध्याय ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, सीएम बघेल के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : बोल बम की गूंज के साथ विधायक विकास उपाध्याय ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, सीएम बघेल के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/08/21 at 6:35 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
RAIPUR NEWS : बोल बम की गूंज के साथ विधायक विकास उपाध्याय ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, सीएम बघेल के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल 
RAIPUR NEWS : बोल बम की गूंज के साथ विधायक विकास उपाध्याय ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, सीएम बघेल के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल RAIPUR NEWS : बोल बम की गूंज के साथ विधायक विकास उपाध्याय ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, सीएम बघेल के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल 
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने कांवड़ यात्रा निकाली जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। यात्रा से पहले मारुति मंगलम भवन में पूरे विधि-विधान से कांवड़ पूजा भी की गई। सीएम भूपेश ने यात्रा की अगुवाई कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इससे पहले शिवलिंग की पूजा कर भगवान शिव से प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही यहां प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन भी किए। जिसके बाद बोल बम और मंत्रोच्चार के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, निगम सभापति प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ALSO READ : RAIPUR BREAKING : महापौर ढेबर लड़ सकते है विधानसभा चुनाव ! दो विधानसभा सीटों के लिए आवेदन सौंपकर पेश की दावेदारी   

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

 

 हटकेश्वर मंदिर तक निकली यात्रा

कांवड़ यात्रा का आयोजन रायपुरा महादेव घाट हटकेश्वर मंदिर तक किया गया है। हनुमान मंदिर गुढ़ियारी से पहाड़ी चौक, कबीर चौक, तेलघानी नाका ओवरब्रिज होते हुए महादेव घाट पहुंची। आमापारा, लाखे नगर चौक, सुंदर नगर चौक पर यात्रा का भव्य स्वागत भी हुआ। कांवड़ यात्रा के महादेव घाट पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने हटकेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक किया।

 

राजेश मूणत निकालेंगे कांवड़ यात्रा

रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने सोमवार कांवड़ यात्रा निकाली और अब 27 अगस्त को यहां के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत भी कांवड़ यात्रा निकालने वाले हैं। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह शामिल होंगे। चुनावी साल में कांवड़ यात्रा को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में अपने समर्थकों और श्रद्धालुओं के साथ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाती है।

 

प्रदेश में अगले कुछ महीनों में चुनाव भी है इसलिए कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की विशाल कांवड़ यात्रा को सियासी नजर से भी देखा जा रहा है । क्योंकि मूणत को पिछले चुनाव में हराने वाले विकास उपाध्याय ने भव्य यात्रा निकाली है और इसके बाद बारी राजेश मूणत की रहेगी । लिहाजा शक्ति प्रदर्शन, भीड़ और बड़े नेताओं की मौजूदगी की वजह से इसके सियासी मायने निकाले जाते है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, raipur breaking news, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक विकास उपाध्याय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Assembly Elections 2023 : महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी बेलतरा विधानसभा से लड़ेगी चुनाव! आवेदन सौंपकर पेश की दावेदारी CG Assembly Elections 2023 : महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी बेलतरा विधानसभा से लड़ेगी चुनाव? आवेदन सौंपकर पेश की दावेदारी
Next Article RAIPUR NEWS : पुलिस मुख्यालय में 2 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ: DGP बोले- साईबर अपराध से निपटने के लिये पुलिस को और अधिक सतर्क होना होगा   RAIPUR NEWS : पुलिस मुख्यालय में 2 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ: DGP बोले- साईबर अपराध से निपटने के लिये पुलिस को और अधिक सतर्क होना होगा  

Latest News

CG NEWS:नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS:रेजांगला राज कलश यात्रा का रायगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, वीर अहीरों की गाथा से गूंजा शहर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 25, 2025
CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
CG NEWS : आपरेशन सिन्दूर शौर्य संगोष्ठी एवं गौरव यात्रा का आयोजन गरियाबंद में संपन्न
Grand News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?