Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस चुनाव में पिछड़ गई है,भाजपा ने 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में छक्का मार दिया है – बृजमोहन अग्रवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

कांग्रेस चुनाव में पिछड़ गई है,भाजपा ने 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में छक्का मार दिया है – बृजमोहन अग्रवाल

Vijay Sinha
Last updated: 2023/08/21 at 9:31 PM
Vijay Sinha
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद – कांग्रेस चुनाव में पिछड़ गई है, भाजपा ने 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर यह बता दिया कि चुनाव मैदान में भाजपा जितने और बाजी मारने के लिए तैयार है। कांग्रेस चुनाव की तैयारी में भी पीछे रही है और बहुमत हासिल करने में भी पीछे रहेगी। उक्त बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को गरियाबंद में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। पूर्व मंत्री ने कहा की 21 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर भाजपा ने अगुवाई ले ली। राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो चुनावी मैदान में भाजपा ने बाजी मार ली है, छक्का मार दिया है, बाकी सब चुनाव के तैयारी में लगे है और भाजपा ने 21 सीटों कर प्रत्याशी की घोषणा कर जीत का शंखनाद कर दिया है। दरअसल सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भगवान भूतेश्वरनाथ के दर्शन करने पहुंचे गरियाबंद थे। इसी दौरान वे मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान 21 सीटों पर पहले प्रत्याशी की घोषणा को लेकर उन्होंने ये जवाब दिया। इसके साथ कहा कि राजनीति में हर चीज बताकर नही की जाती, ये भाजपा का रणनीतिक निर्णय है। इससे कांग्रेस में पीछे चल रही।

Contents
कांग्रेस छत्तीसगढ़ियावाद नकली, केवल जनता का शोषणछत्तीसगढ गढ़िया सबसे बढ़िया भाजपा को देनहर बार बिल्ली के भाग से छींका नही टूटता

कांग्रेस छत्तीसगढ़ियावाद नकली, केवल जनता का शोषण

छत्तीसगढ़वाद को लेकर पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियावाद के नाम पर भूपेश सरकार ने प्रदेश की जनता का शोषण किया है।  उन्होंने कहा कि असली छत्तीसगढ़ियावाद तब होगा जब छत्तीसगढ़ के गांव गांव में मांधर की छाप होगी, ददरिया होगा, सुआ होगा, कर्मा होगा, हमारे आदिवासी भाई महुआ की महक में नाचेगे उस दिन कहेंगे छत्तीसगढ़ियावाद आ गया।

- Advertisement -
Ad image

छत्तीसगढ गढ़िया सबसे बढ़िया भाजपा को देन

छत्तीसगढ गढ़िया सबसे बढ़िया का नारा को लेकर चल रही खटपट के बीच पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि ये नारा किसी पार्टी का नही है, ये हमारा तुम्हारा का सवाल नहीं है। लेकिन सच तो यहीं है कि भाजपा की सरकार रहते ये नारा पहले दिया गया। आज मजबूर होकर बाहर से आने वाले लोगो को छत्तीसगढ गढ़िया सबसे बढ़ियानारा लगाना पड़ता है।

- Advertisement -

हर बार बिल्ली के भाग से छींका नही टूटता

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रदेश में 75 सीट को जीतने के लेकर किया जा रहे दावे पर दो टूक कहा कि हर बार बिल्ली के भाग से छींका नही टूटता।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Chhattisgarh Breaking : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया  CG NEWS : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली की मौत, हथियार बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
Next Article CG JOB NEWS : कलेक्ट्रेट में नौकरी करने का शानदार मौका, 32 पदों पर होगी भर्ती, जानिये पूरी डिटेल  CAG Recruitment 2023:सुनहरा अवसर : कैग में एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के पद पर बंपर भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

Latest News

CG News : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्युल खाता मामले में फरार आरोपी गोविंद चौहान गिरफ्तार, करोड़ों की सट्टा रकम का हुआ खुलासा
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 3, 2025
CG NEWS: कांकेर में तेंदुए का आतंक! इमलीपारा के बाद कोड़ेजुंगा में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ July 3, 2025
CG CRIME NEWS : उपसरपंच ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 3, 2025
श्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा फैशन एरा का आयोजन, संग्रहण होने वाले धन से करवाएंगे कन्याओं की शादी
छत्तीसगढ़ रायपुर July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?