Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : CM बघेल ने जन्म दिवस पर श्रमवीरों को दी सौगात, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50 हजार से बढ़ाकर किया एक लाख रूपए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG BIG NEWS : CM बघेल ने जन्म दिवस पर श्रमवीरों को दी सौगात, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50 हजार से बढ़ाकर किया एक लाख रूपए

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/08/23 at 8:14 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG BIG NEWS : CM बघेल ने जन्म दिवस पर श्रमवीरों को दी सौगात, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रूपए
CG BIG NEWS : CM बघेल ने जन्म दिवस पर श्रमवीरों को दी सौगात, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रूपए
SHARE
रायपुर : CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज उनके जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक जुटी भीड़ में लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत तथा अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर लोगों से अपार स्नेह पाकर खुशी से अभिभूत हो गए। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

इन्हें भी पढ़ें : Chandrayaan 3 : चंद्रमा पर लहराया तिरंगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान-3 की चाँद पर सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

इनमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50 हजार रूपये से बढ़ाकर 01 लाख रूपये करने और राज्य के श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में उन्नयन की घोषणा शामिल है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं के भू-खण्ड पर आवास निर्माण-नवीन आवास क्रय करने के लिए राशि 50 हजार रूपए मंडल द्वारा एकमुश्त देने का प्रावधान है, इस योजना की राशि को बढ़ाकर एक लाख रूपए करने की घोषणा की गई। इसी तरह राज्य के श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का उन्नयन कर सहायता श्रमायुक्त कार्यालय किए जाने की घोषणा की गई।

CG BIG NEWS मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इनमें किसान, मजदूर से लेकर अनुसूचित वर्ग सहित सभी वर्ग के लोगों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस कड़ी में आज श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 हजार 507 हितग्राहियों को एक करोड़ 81 लाख रूपए की राशि का वितरण कर लाभान्वित किया।

CG BIG NEWS इन योजनाओं में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक हितग्राही को 5 लाख रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना में 6 हितग्रहियों को 3 लाख रूपए तथा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 500 हितग्राहियों को 20 हजार रूपए प्रति हितग्राही के मान से एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना अंतर्गत एक हजार 860 महिला हितग्राही को 68 लाख 19 हजार रूपए तथा 140 पुरूष हितग्राहियों को 5 लाख 18 हजार रूपए की देय राशि शामिल है।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल सुशील सन्नी अग्रवाल सहित श्रम मंडल के पदाधिकारी तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BIG NEWS, CG BIG NEWS : CM बघेल ने जन्म दिवस पर श्रमवीरों को दी सौगात, CG BREAKING NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article FILM SHOOTING IN CG : लाइट, कैमरा और एक्शन : छग में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग,आज मुहुर्त शॉट हुआ सम्पन्न
Next Article Bollywood Films Shooting in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग आज से शुरू Bollywood Films Shooting in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग आज से शुरू

Latest News

CG NEWS:ड्रीप सिंचाई प्रणाली से सजेगा किसान का खेत,सुशासन तिहार के तहत कृषक गबरेल लकड़ा को मिला लाभ,मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
CG Breaking : राज्य सरकार की बड़ी पहल : आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रदायित सामग्री की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष समिति गठित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 19, 2025
CG NEWS : सुशासन तिहार के दौरान काम में लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज, मुख्यमंत्री साय ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
Grand News May 19, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री के कड़े तेवर – लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?