Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : महादेव की भक्ति में सराबोर हुआ रायपुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

RAIPUR NEWS : महादेव की भक्ति में सराबोर हुआ रायपुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/08/28 at 4:36 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
RAIPUR NEWS : महादेव की भक्ति में सराबोर हुआ रायपुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा
RAIPUR NEWS : महादेव की भक्ति में सराबोर हुआ रायपुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा
SHARE

 

रायपुर। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पश्चिम के पूर्व विधायक कैबिनेट मंत्री रहे राजेश मूणत ने भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया। इस कांवड़ यात्रा में रायपुर के लगभग 25000 से अधिक कावड़ियो ने कांवड़ में गंगाजल भरकर पैदल यात्रा करते हुए महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। रायपुर के गुढ़यारी स्थित मारुति मंगलम भवन से प्रारंभ हुई कावड़ यात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी। इस कांवड यात्रा में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों से लेकर अन्य प्रदेश से कलाकार मौजूद रहे। कांवड यात्रा में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ-साथ भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, एवं पार्षद गण मौजूद रहें। पूरी कांवड़ यात्रा में राजेश मूणत के साथ चलने वाले भाजपा नेता व वार्ड नं. 38 के पार्षद दीपक जायसवाल ने “शिव अनंत शिवकृपा अनंता !!” का जयघोष कर रायपुरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

बता दें, लगभग 2 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां, बुजुर्ग और बच्चों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। जगह-जगह कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत भी किया गया। जगह-जगह बने मंचों से कावड़ियों के ऊपर फूलों की वर्षा की गई। कांवड़ियो को धूप में तपती सड़क से बचाने पानी टैंकर की व्यवस्था भी की गई थी। स्वागत मंचो में अलग-अलग सामाजिक संगठनों द्वारा व्यापारियों द्वारा कांवड़ियों के स्वागत में पानी से लेकर प्रसादी भंडारे तक की व्यवस्था की गई थी। इसी बीच एक स्थान ऐसा भी आया की कांग्रेसी कार्यकर्ता भीड़ में अपना प्रचार करने से नहीं चूके और कांग्रेस का झंडा लहराते हुए कांवड़ियों पर पुष्प बरसाने लगे।

- Advertisement -

 

राजेश मूणत ने मीडिया को बताया कि विगत वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी हमने कांवड़ यात्रा निकाली और बोलेबाबा की भक्ति में अपार जनसैलाब बाबा हटकेश्वरनाथ को जलाभिषेक करने पहुंचा। उन्होंने आगे कहा कि मैं स्वयं को सौभाग्य शाली मानता हूं। बाबा महाकाल ने मुझे हजारों भक्तों को जलाभिषेक करने का माध्यम बनाया। राजनीति से दीगर बहुत से आयोजन करते रहना आत्मीय अनुभूति देता है। आज झूमते नाचते हजारों भक्तों को देख कर मन भाव विभोर हो गया। महादेव से केवल क्षेत्र और प्रदेश की जनता की खुशहाली, सुरक्षा एवं समृद्धि की मंगलकामनाएं करता हूँ।

TAGGED: # latest news, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Raipur Hindi News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur Crime News : रायपुर में गैंगरेप, राखी बांधकर घर लौट रही थी दो युवतियां, 10 दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार, सभी गिरफ्तार  CG CRIME NEWS : दिव्यांग युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, योजना का लाभ दिलाने का दिया था झांसा  
Next Article Last Sawan Monday : भोले बाबा पार करेगा : शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया महादेव का जलाभिषेक Last Sawan Monday : भोले बाबा पार-करेगा : शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, भक्तों ने किया महादेव का जलाभिषेक

Latest News

Crime News: महासमुंद में पार्षद पर जानलेवा हमला, जन्मदिन पार्टी में हुई कहासुनी के बाद चाकू से किया वार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद June 28, 2025
CG NEWS: वायु सेना में अग्निवीर बनने युवाओ मिल रहा मार्गदर्शन
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 28, 2025
Crime News: दुर्ग में 50 लाख की चोरी का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार — ज़मीन में गाड़े थे सोना-नकदी, DSDM से हुआ बरामद
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 28, 2025
CG NEWS: धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत् धौड़ाई एवं कोहकमेटा में चलाया गया जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?