Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAKSHABANDHAN SPECIAL : घरौंदा केंद्र के दिव्यांग बना रहे राखी, 5 रूपए से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
महाराष्ट्र

RAKSHABANDHAN SPECIAL : घरौंदा केंद्र के दिव्यांग बना रहे राखी, 5 रूपए से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/08/29 at 6:49 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
SHARE
महासमुंद ।  RAKSHABANDHAN SPECIAL :  रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में तरह-तरह की राखियां बेची जा रही है लेकिन कुछ ऐसी भी राखियां हैं जो लोगों के लिए खास बनी हुई हैं। दरअसल कम कीमत पर खूबसूरत दिखने वाली यह राखियां इसलिए खास है क्योंकि इन्हें समाज कल्याण विभाग महासमुंद की आशा मनु विकास केंद्र घरौंदा के दिव्यांग बना रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2023 : जाने कब हैं रक्षाबंधन का मुहूर्त और कब है भद्रा ?

महासमुंद के नयापारा स्थित घरौंदा केंद्र में लगभग 20 मानसिक दिव्यांगों के द्वारा आकर्षक राखियां बनाई जा रही हैं।  जो कम कीमत की होने के साथ लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इन राखियों को बाजार में  स्टाल लगाकर बेचा जा रहा हैं। अब तक यहां बच्चों के द्वारा 1500 से ज्यादा राखियां बनाई जा चुकी हैं। गौर करने वाली बात यह है इन राखियों की बाजार में काफी डिमांड भी देखी जा रही है। 5 रुपए से लेकर 100 रुपए तक की राखियां लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने भी  दिव्यांगो द्वारा बनाई गई राखियों की सराहना की। वही दिव्यांग बहनों  ने उन्हें राखी भी बांधी।
ट्रेनिंग देकर बढ़ा रहे आत्मविश्वास
घरौंदा केंद्र मानसिक एवं शाररिक रूप से अशक्त बच्चों के लिए शेल्टर होम चला रहा है। इसमें करीब 20 दिव्यांग हैं। संस्थान इन दिव्यांगों को छोटी-छोटी ट्रेनिंग देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा रहा है। संस्था ने रक्षा बंधन के त्यौहार में सामाजिक रिश्तों में और अधिक प्रगाढ़ता लाने और दिव्यांगों में आत्मविश्वास जगाने के लिए अनूठा प्रयास कर रहे हैं।
बच्चों को दी जा रही , स्पेशल गाइडेंस
इस बार इस संस्थान के दिव्यांग राखियां बना रहे है। संस्थान द्वारा सिखाई गई छोटी छोटी एक्टिविटी राखी बनाने में काम आ रही है।  जैसे रंगों को पहचानना, गठान बांधना, धागा पिरोना। वहीं पूजन सामग्री, चूड़ियां, बाती आदि इनके द्वारा बनाया जा रहा है। घरौंदा की अधीक्षक श्रीमती उषा साहू का कहना है कि इस प्रयास से जो भी थोड़ी बहुत आमदनी होगी इससे इन दिव्यांगों का हौसला बढ़ेगा, और इनको भी लगेगा कि हम भी कुछ कर दिखा सकते है।
घरौंदा योजना का क्या हैं उद्देश्य ?
घरौंदा योजना का उद्देश्य ऐसे निःशक्तजनों को जीवन भर के लिए संस्थागत आश्रय सुनिश्चित करना और देखरेख की मानक सेवाएं प्रदान करना है, जो आटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और एकाधिक बहुनिःशक्तता से ग्रस्त हो। इस योजना का उद्देश्य इन व्यक्तियों के लिए सुनिश्चित करना है। सम्पूर्ण राज्य में स्वैच्छिक संस्था के माध्यम से अधोसरंचना की स्थापना में मदद करना, ताकि देख-भाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
TAGGED: RAKSHABANDHAN SPECIAL :, आशा मनु विकास केंद्र, घरौंदा, दिव्यांग, महासमुंद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन; ये राखी है खास, घरौंदा के 20 दिव्यांग बना रहे हैं राखी, 5 से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां CG NEWS : भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन; ये राखी है खास, घरौंदा के 20 दिव्यांग बना रहे हैं राखी, 5 से लेकर 100 रुपए तक की हैं राखियां
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ राइंडिग क्लब के बाईक राइडर्स ने  उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व का किया भ्रमण, ग्रामीण जीवन शैली को नजदीक से जाना  CG NEWS : छत्तीसगढ राइंडिग क्लब के बाईक राइडर्स ने उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व का किया भ्रमण, ग्रामीण जीवन शैली को नजदीक से जाना 

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?