Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: President Draupadi Murmu in Raipur : मैं यहाँ पहले ही आ चुकी हूँ, फिर से बुलाने के लिए आप सभी को धन्यवाद, फिर जैसे ही राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा – छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया !  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

President Draupadi Murmu in Raipur : मैं यहाँ पहले ही आ चुकी हूँ, फिर से बुलाने के लिए आप सभी को धन्यवाद, फिर जैसे ही राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा – छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया !  

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/08/31 at 3:46 PM
Neeraj Gupta
Share
7 Min Read
President Draupadi Murmu in Raipur : मैं यहाँ पहले ही आ चुकी हूँ, फिर से बुलाने के लिए आप सभी को धन्यवाद, फिर जैसे ही राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा - छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया !  
President Draupadi Murmu in Raipur : मैं यहाँ पहले ही आ चुकी हूँ, फिर से बुलाने के लिए आप सभी को धन्यवाद, फिर जैसे ही राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा - छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया !  
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। President Draupadi Murmu in Raipur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का शुभारंभ किया। मंच पर राष्ट्रपति के साथ मौजूद राज्यपाल और मुख्यमंत्री का भी ब्रह्मकुमारी सेवा सरोवर की ओर से स्वागत हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संबोधन के दौरान छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि धैर्य और कड़ी मेहनत के साथ अपनी रुचि के क्षेत्र में करें प्रयास, कभी निराश न हों।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

ये है राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन 

 

सभी को जय जोहार !
पूरी मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मकुमारी परिवार बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। मैं इसके लिए बधाई देती हूँ। सकारात्मक परिवर्तन को लेकर ओडिशा में यह कार्यक्रम शुरू हुआ है और मैं आज यहाँ आप सभी के बीच में भी हूँ।

० मैं यहाँ पहले ही आ चुकी हूँ। फिर से बुलाने के लिए आप सभी को धन्यवाद। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया ! ये सुनते ही पूरा सम्भार तालियों से गुंज उठा।

० एक ओर हमारा देश नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा है, चांद पर तिरंगा लहरा रहा है या विश्वस्तर खेल में कीर्तिमान रच रहा है। हमारे देशवासी अनेक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

० दूसरी ओर एक अत्यंत गम्भीर विषय है कुछ दिन पहले नीट की तैयारी कर रहे दो विद्यार्थियों ने अपने जीवन, अपने सपनों अपने भविष्य का अंत कर दिया। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए बल्कि हमें प्रतिस्पर्धा को सकारात्मक रूप से लेना चाहिए हार-जीत तो होती रहती है।

० बच्चों का कांपिटिशन का प्रेशर है जितना जरूरी उनका करियर है। उतना ही जरूरी है कि वे जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें।

० मुझे लगता है कि इस पाजिटिव थीम की सहायता से हम उन बच्चों की मदद कर सकते हैं जो बच्चे आधी-अधूरी जिंदगी जी कर चले जाते हैं।

० हर बच्चे में अपनी विशिष्ट प्रतिभा है। अपनी रुचि को जानकर इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

० यह युग साइंटिफिक युग है। अभी के बच्चे बहुत शार्प माइंड के होते हैं। थोड़ा धैर्य कम होता है। हमारे ब्रह्मकुमारी परिवार के सदस्य कई बरसों से इस दिशा में काम कर रहे हैं।

० मेरी आध्यात्मिक यात्रा में भी ब्रह्मकुमारी संस्था ने मेरा बहुत साथ दिया है। जब मेरे जीवन में कठिनाई थी तब मैं उनके पास जाती थी।

० उनका रास्ता कठिन है पर कष्ट सहने से ही कृष्ण मिलते हैं इसलिए धैर्य का जीवन जीना चाहिए।

० कष्ट सहकर ही हम सफलता हासिल कर सकते हैं। ब्रह्मकुमारी का रास्ता मुझे बहुत अच्छा लगा। आप सहजता से काम करते हुए आप अपनी जिंदगी को बेहतर तरीके से जी सकते हैं। जिंदगी जीने की कला वो सिखाते हैं।

० आत्मविश्वास ही ऐसी पूंजी है जिससे हम अपना रास्ता ढूँढ सकते हैं। हम सभी टेक्नालाजी के युग में जी रहे हैं।

० बच्चे आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग की बात कर रहे हैं लेकिन यह भी जरूरी है कि दिन का कुछ समय मोबाइल से दूर रहकर भी बिताएं।

० साइंस और टेक्नालाजी के साथ आध्यात्मिकता को भी जोड़े तो जीवन आसान हो जाएगा।

० जिंदगी को कैसे सफलता से जीये, किस तरह सुख से जीवन जिये, इसका रास्ता बहुत सरल है।

० हम केवल एक शरीर नहीं हैं। हम एक आत्मा हैं। परम पिता परमात्मा का अभिन्न अंग है। धैर्य सुख का रास्ता है। यह कठिन है लेकिन अभ्यास से यह रास्ता भी सहज हो जाता है।

० मैं सभी से कहना चाहती हूं कि अपनी रुचि के साथ सकारात्मक कार्य करते रहिये। ऐसे लोगों के साथ रहिये जो आपको सही रास्ता दिखा सके।

० ब्रह्मकुमारी में सब लोग भारत में ही नहीं दुनिया भर में शांति के लिए कार्य कर रहे हैं। सब शांति के विस्तार के लिए प्रयास कर रहे हैं।

० प्रबल शक्ति से किये गये कार्य से सफलता मिलती है। ये दुनिया को बेहतर बनाने में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं।

० छत्तीसगढ़ में आपने जो काम आरंभ किया है मैं उसके लिए आपको बधाई देती हूँ।

० स्वर्णिम युग का स्वप्न जो हम देख रहे हैं रामराज्य के लिए हमें राम बनना होगा, सीता बनना होगा।

० शारीरिक और मानसिक तत्व के लिए ये बहुत जरूरी है। यह केवल ब्रम्हकुमारी में सिखाया जाता है।

 

ALSO READ : President Draupadi Murmu reached Raipur : रायपुर पहुंची राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल हरिचंदन और सीएम बघेल ने किया आत्मीय स्वागत 

ALSO READ : BREAKING NEWS : रायपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, देखें फोटो 

ALSO READ : RAIPUR BREAKING : गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू , भगवान के दर्शन कर की देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

ALSO READ : RAIPUR BREAKING : प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पहुंची राष्ट्रीपति द्रौपदी मुर्मू, दीप प्रज्वलित कर सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 का किया शुभारंभ

ALSO READ : RAIPUR BREAKING : सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 कार्यक्रम में सीएम बघेल ने कहा – राष्ट्रपति जी का आगमन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत गौरव का क्षण है, ऐसा लगा जैसे कोई अपना, अपने ही घर आया

ALSO READ : RAIPUR NEWS : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रुट मैप, इन रास्तों का उपयोग ना करने के दिए गए निर्देश 

TAGGED: # latest news, #photography, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, president draupadi murmu, President Draupadi Murmu in Raipur :, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bhilai News : 12 घंटे बाद भी नहीं बुझी बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 6 में लगी आग, फायर ब्रिगेड का अफसर झुलसा Bhilai News : 12 घंटे बाद भी नहीं बुझी बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस 6 में लगी आग, फायर ब्रिगेड का अफसर झुलसा, देखें वीडियों
Next Article CM BHUPESH : सीएम भूपेश ने  BJP पर लगाया आरोप कहा : रमन के कार्यकाल में हुआ सबसे ज्यादा धर्मांतरण CM BHUPESH : सीएम भूपेश ने  BJP पर लगाया आरोप कहा : रमन के कार्यकाल में हुआ सबसे ज्यादा धर्मांतरण

Latest News

CG NEWS: 5 जून से चलेगा एक पेड़ मां के नाम 2.0 महाअभियान, कलेक्टर उइके ने अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण के लिए अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS : अतिशेष प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ, भाग लेने वालों को तत्काल दिया गया पदस्थापना का आदेश पत्र
छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS : तीरथगढ़ वाटरफॉल में डूबकर युवक की मौत
छत्तीसगढ़ जगदलपुर June 1, 2025
CG NEWS: विश्व साइकिल दिवस पर निकाली रैली, स्कूली छात्र, शिक्षक और यूथ वेलफेयर की टीम रही शामिल
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?