Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कृषि विश्वविद्यालय में धान प्रजनन आधुनिकीकरण कार्यक्रम का किया लोकार्पण, विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान परियोजनाओं एवं गतिविधियों का किया अवलोकन 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कृषि विश्वविद्यालय में धान प्रजनन आधुनिकीकरण कार्यक्रम का किया लोकार्पण, विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान परियोजनाओं एवं गतिविधियों का किया अवलोकन 

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/09/04 at 7:58 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
RAIPUR NEWS : मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कृषि विश्वविद्यालय में धान प्रजनन आधुनिकीकरण कार्यक्रम का किया लोकार्पण, विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान परियोजनाओं एवं गतिविधियों का किया अवलोकन 
RAIPUR NEWS : मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कृषि विश्वविद्यालय में धान प्रजनन आधुनिकीकरण कार्यक्रम का किया लोकार्पण, विश्वविद्यालय में संचालित अनुसंधान परियोजनाओं एवं गतिविधियों का किया अवलोकन 
SHARE

रायपुर : RAIPUR NEWS : प्रदेश के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न कृषि अनुसंधान परियोजनाओं एवं गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान के सहयोग से संचालित धान प्रजनन आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत एक्सीलरेटेड ब्रीडिंग फेसिलिटी का लोकार्पण किया। कंसल्टेटिव ग्रुप ऑफ इंटरनेशनल एग्रीकल्चरल रिसर्च (सी.जी.आई.ए.आर.) के तकनीकी मार्गदर्शन में संचालित इस कार्यक्रम के तहत धान की नवीन किस्मों के विकास में लगने वाली 12 वर्ष की अवधि को घटाकर कर 6 वर्ष किया जा सकेगा।

- Advertisement -

लोकार्पण कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति तथा सी.जी.आई.ए.आर. के प्रमुख डॉ. संजय कटियार, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, कुलसचिव जी.के. निर्माम सहित परियोजना के जुड़े अनेक कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

साहू ने कृषि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला का अवलोकन किया तथा वहां टिश्यू कल्चर तकनीक के माध्यम से विकसित किये जा रहे केला, गन्ना, आर्किड आदि के पौधों का अवलोकन किया। साहू ने डॉ. आर.एच. रिछारिया प्रयोगशाला में संचालित अक्ती जैव विविधता संग्रहालय में संग्रहित धान की 23 हजार 250 किस्मों का अवलोकन किया।

- Advertisement -

डॉ. चंदेल ने उन्हें बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान मनीला के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा धान जननद्रव्य संग्रहालय है। साहू ने वहां धान से प्रोटीन, शुगर सीरप तथा बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक निर्माण की प्रौद्योगिकी का भी अवलोकन किया। साहू ने कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए किए जा रहे अनुसंधान कार्यां एवं प्रौद्योगिकी विकास कार्यक्रम की सराहना की। साहू ने राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान में संचालित जैविक खेती मिशन तथा कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में शामिल कृषकों तथा कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा कृषि वैज्ञानिक, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सहायक महानिदेशक डॉ.संजीव गुप्ता भी उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, RAIPUR NEWS, RAIPUR NEWS : मंत्री ताम्रध्वज साहू, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : बिलासपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, नए ब्लॉक अध्यक्ष सहित 41 महिलाओं को दिया गया स्थान BREAKING NEWS : राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कांग्रेस चुनाव समिति का किया गठन, लिस्ट में इन 16 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल 
Next Article CG NEWS : RALFF23 के दूसरे दिन सिनेप्रेमियों के लिए रहा खास: मास्टरक्लास में रायपुरियंस ने सीखी फिल्म की बारीकियां, चयनित फिल्मों की भी हुई स्क्रीनिंग, कल होगा समापन, CM बघेल होंगे मुख्य अतिथि

Latest News

CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME NEWS : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
Grand News सुकमा June 5, 2025
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
CG: 10वीं और 12वीं में जिले की टॉपर को एसपी ने किया सम्मानित
Grand News छत्तीसगढ़ सुकमा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?