Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : रायगढ़ के होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर सिन्हा ने पीएससी टॉपर सारिका मित्तल, तुषार मानिक और अल्फिना खान को किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : रायगढ़ के होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर सिन्हा ने पीएससी टॉपर सारिका मित्तल, तुषार मानिक और अल्फिना खान को किया सम्मानित

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/09/08 at 4:35 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : रायगढ़ के होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर सिन्हा ने पीएससी टॉपर सारिका मित्तल, तुषार मानिक और अल्फिना खान को किया सम्मानित
CG NEWS : रायगढ़ के होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान, कलेक्टर सिन्हा ने पीएससी टॉपर सारिका मित्तल, तुषार मानिक और अल्फिना खान को किया सम्मानित
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

रायगढ़। CG NEWS : पीएससी 2023 के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इस बार पीएससी की टॉपर रायगढ़ से है। इसके साथ ही दूसरे अभ्यर्थियों ने भी पीएससी में अच्छी रैंक लाकर शासकीय सेवा के लिए चयनित हुए हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और सफल शासकीय सेवा के लिए शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -

 

शहर की बेटी सारिका मित्तल ने पीएससी में फर्स्ट रैंक लाकर डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुई हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा ने उनके साथ उनके माता-पिता अशोक मित्तल और श्रीमती राधा मित्तल को भी सम्मानित कर शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार शहर के तुषार मानिक जिन्होंने 141 रैंक हासिल किया है और नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है। वे अपने माता-पिता एस.डी.मानिक और श्रीमती शांति मानिक के साथ पहुंचे थे। वहीं 430 वां रैंक लाकर अधीनस्थ लेखा सेवा के लिए चयनित हुई अल्फिना खान अपनी माता रुखसाना खान के साथ पहुंची थी। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सभी चयनित युवाओं और उनके पालकों को उनकी इस गर्वीली सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
सारिका मित्तल ने बताया कि उन्होंने दिल्ली से ग्रेजुएशन किया है। वहां रहकर वे यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। यह सीजीपीएससी में पहला अटेम्पट था और अपने पहले ही प्रयास में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन होना एक सुखद अनुभूति है। उन्होंने बताया कि वे आगे अपनी यूपीएससी की तैयारी जारी रखेंगी। नायब तहसीलदार के पद पर चयनित तुषार मानिक ने कहा कि पहली बार उन्होंने मेन्स और इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्हें सफलता मिली और वे शासकीय सेवा के लिए सलेक्ट हुए। उन्होंने भी आगे तैयारी जारी रखने की बात कही। 430 वां रैंक लाने वाली अल्फिना खान ने बताया कि उन्होंने बिलासपुर से कोचिंग लेकर तैयारी की है। इसके बाद वे घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने कहा कि आगे वे पुन: परीक्षा में शामिल होकर उच्च पद पर चयनित होने का प्रयास करेंगी।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News : गांव के हर घर में पोषण बाड़ी: आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच्चे हुए कुपोषण मुक्त
Next Article ग्राम सढोली के वीर कमांडो भृगूनंदन चौधरी की शहादत को याद करते हुए स्मृति दिवस मनाया

Latest News

09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
09 JUNE 2025 HOROSCOPE: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत की बारिश, किसे रहना होगा सावधान
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 9, 2025
“जनसेवा के प्रतीक विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर आधी रात से बधाइयों का लगा तांता,समर्थकों ने मनाया महोत्सव जैसा जश्न”
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?