कांकेर। शहर के आदर्श नगर कालोनी के पास पहाड़ी में तेंदुआ नजर आया है, शहर के बेहद नजदीक तेंदुआ नजर आने से लोगो में दहशत का माहौल है, तेंदुए का वीडियो सामने आने के बाद लोग रात में घरों से निकलने में डर रहे है।
read more : KANKER NEWS : हड़ताल पर बैठे 568 कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त , मरीजों को हो रही थी परेशानी
गुरुवार की दोपहर बारिश के बीच तेंदुआ आदर्श नगर से लगे पहाड़ी में बैठा नजर आया है, बताया जा रहा है की तेंदुआ काफी देर तक पहाड़ी में ही बैठा रहा। इस बीच कालोनी के लोगो ने ही तेंदुए का वीडियो भी बनाया है। शहर के कई वार्ड पहले ही भालू की दहशत में है, से दिन भालू शहर के वार्ड में घुस रहे है, इस बीच अब शहर से लगे पहाड़ में तेंदुआ दिखने से लोगों की दहशत और बढ़ गई है, बता दे की इसके पहले भी तेंदुआ शहर और आस पास के इलाकों में घुस चुका है, 2013 में शहर के बीच घुसे तेंदुए ने 16 लोगो को घायल कर दिया था। इसके अलावा ठेलकाबोड़ गांव में दो तेंदुए रेस्क्यू किए गए थे।अब एक बार फिर शहर एक नजदीक तेंदुए का आना लोगो के लिए दहशत का कारण बन रहा है, वन विभाग के द्वारा भी लोगो को एलर्ट रहने की सलाह दी गई है।