रायपुर। RAIPUR NEWS : उत्तर विधानसभा से सिन्धी समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों ने बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मन सिंह से मिलकर उदय शदाणी को उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी घोषित करने की मांग किया है।
सिन्धी समाज ने डॉ. रमन सिंह को बताया कि उत्तर विधानसभा के उम्मीद्वार के लिए उदय शदाणी समाज की पहली पसंद है। साथ ही उदय शदाणी विश्वहिंदू परिषद से भी जुड़े हुए हैं। इस प्रतिनिधि मंडल में आसुदाराम वाधवानी, अमर पारवानी, भरत बजाज, ललित जैसिंघ, उदय शदाणी, नन्दलाल साहित्य, अमित जीवन व अन्य समाजसेवी उपस्थित थे। उत्तर विधानसभा क्षेत्र से अन्य दावेदारों के साथ ही उदय शदाणी युवा पीढ़ी की पहली पसंद है। साथ ही सभी वर्ग के लोगों को ऐसे ही युवा, मिलनसार, सेवाभाव से सेवाकार्य करने वाले ऊर्जावान उदय शदाणी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। बीजेपी से दावेदारी करने वाले अन्य लोगों को उदय शदाणी की लोकप्रियता का एहसास होते ही किसी समाचार पत्र में ये ख़बर प्रकाशित करवाई गई।
सिन्धी समाज और शदाणी दरबार के नवम पीठाधीश सन्त युधिष्ठिर लाल भी सनातन धर्म के प्रति जागरूक रहते है। शदाणी दरबार पीढ़ी दर पीढ़ी कई वर्षो से सिन्धी समाज के साथ साथ सनातन धर्म से जुड़े हर वर्ग के लिए मानव सेवा का कार्य किया है। धर्मगुरू के सुपुत्र उदय शदाणी को भी बचपन से ही निःस्वर्थ सेवाभाव से जुड़कर सेवाकार्य करना विरासत में मिला है। भारतीय जनता पार्टी सिन्धी समाज और युवा वर्ग से उदय शदाणी को उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित कर पूरा भरोसा कर सकती है।