Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: National Sports Awards: रोहित शर्मा, विनेश फोगाट समेत 14 खेल हस्तियां शामिल नहीं होंगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsखेल

National Sports Awards: रोहित शर्मा, विनेश फोगाट समेत 14 खेल हस्तियां शामिल नहीं होंगी

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/08/29 at 12:10 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

दिल्ली।  महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती (29 अगस्त) को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन राष्ट्रीय खेल पुरस्कार भी दिए जाते हैं। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पहली बार यह पुरस्कार समारोह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। देश की 74 खेल हस्तियों को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे। क्रिकेटर Rohit Sharma, पहलवान Vinesh Phogat समेत कुल 14 खेल हस्तियां इस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगी।

Rohit Sharma आईपीएल 2020 की वजह से यूएई में है। पहलवान Vinesh Phogat को शुक्रवार को Covid-19 पॉजिटिव पाया गया है और इस वजह से वे इस ऑनलाइन समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगी। विनेश फोगाट ने कहा, मेरा गुरुवार को Covid-19 टेस्ट हुआ था और मुझे पॉजिटिव पाया गया है। मुझे इसके कोई लक्षण नहीं है और मैं पूरी तरह ठीक हूं। शनिवार को मेरे परिजनों का भी टेस्ट होगा।

- Advertisement -
Ad image

इस साल पांच खिलाड़ियों (रोहित शर्मा, विनेश फोगाट, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपॉल, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा और पैरालंपियन मरियप्पन थंगावेलू) को देश का सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न प्रदान किया जाना है। इनके अलावा 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -

पुरुषोत्तम राय का निधन:

- Advertisement -

वरिष्ठ एथलेटिक्स कोच पुरुषोत्तम राय का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पुरुषोत्तम राय को शनिवार को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना था। उन्होंने शुक्रवार को इस समारोह की रिहर्सल में हिस्सा लिया था। उन्हें लाइफटाइम कैटेगरी में यह पुरस्कार प्रदान किया जाना था। वे 79 साल के थे। पैरा बैडमिंटन कोच गौरव खन्ना को शुक्रवार को सुबह Covid-19 पॉजिटिव घोषित किया गया था, लेकिन उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि रिपोर्ट में गड़बड़ी थी और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। वे शनिवार को समारोह में शामिल होंगे, उन्हें द्रोणाचार्य अवॉर्ड प्रदान किया जाना है।

इस समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी अपने-अपने शहरों के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के सेंटर से जुड़ेंगे। खेल मंत्री किरेन रिजिजू और कुछ खास मेहमान विज्ञान भवन से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।

TAGGED: कोरोना वायरस महामारी, ग्रैंड न्यूज़, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article LIVE Sushant Singh Rajput Case: सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज सिंह DRDO गेस्ट हाउस पहुंचे
Next Article मनरेगा पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का बड़ा फैसला… पढ़िए पूरी ख़बर…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?