Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SSR UPDATE : लगातार दूसरे दिन रिया चक्रवर्ती से CBI की पूछताछ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमनोरंजन

SSR UPDATE : लगातार दूसरे दिन रिया चक्रवर्ती से CBI की पूछताछ

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/08/29 at 2:47 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई।  अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंच गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी यहीं ठहरे हुए हैं। रिया यहां मुंबई पुलिस की सुरक्षा में पहुंची। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सीबीआइ के अनुरोध पर रिया को सुरक्षा प्रदान की गई है। बता दें कि सीबीआइ जांच का आज नौवां दिन है। वहीं सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह व अभिनेता के एक और स्टाफ केशव बचनेर से भी पूछताछ हो रही है। इससे पहले सीबीआइ ने शुक्रवार को पहली बार रिया से पूछताछ की। यह पूछताछ लगभग 10 घंटे तक चली। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

सुशांत मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआइ की टीम पिछले नौ दिनों से मुंबई में है। जांच टीम ने गुरुवार को रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती का आठ घंटे से ज्यादा समय तक बयान दर्ज किया था। इस मामले में सीबीआइ अब तक पिठानी, सुशांत के रसोइया नीरज सिंह तथा घरेलू सहायक दीपेश सावंत समेत कई अन्य लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। मालूम हो कि सीबीआइ द्वारा इस मामले में जांच का जिम्मा संभालने के पहले मुंबई पुलिस भी रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज कर चुकी है। सुशांत 14 जून को मुंबई के बांद्रा में एक अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।

- Advertisement -
Ad image

गोवा के कारोबारी को ईडी का समन

दूसरी ओर, सुशांत की मौत मामले से ही जुड़े मनी लांड्रिंग के एक केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा के एक कारोबारी गौरव आर्या को समन किया है। अधिकारियों ने बताया है कि होटल चलाने वाले गौरव को मुंबई में 31 अगस्त को एजेंसी के बल्लार्ड एस्टेट स्थित दफ्तर में पेश होने को कहा गया है। गौरव से संपर्क नहीं हो पाने के कारण समन को उसके होटल पर चस्पा किया गया है। ईडी को मोबाइल फोन के कुछ ऐसे संदेश मिले हैं, जिनमें इस आशय के संकेत हैं कि सुशांत और रिया ने 2017 में आर्या से प्रतिबंधित मादक पदार्थ के बारे में चर्चा की थी। हालांकि, कुछ समाचार चैनलों से बातचीत में आर्या कह चुका है कि मादक पदार्थो के कारोबार से उसका कभी कोई लेना-देना नहीं रहा। वहीं, नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी इस मामले में ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है।

TAGGED: ग्रैंड न्यूज़, डीआरडीओ, रिया चक्रवर्ती, सीबीआइ
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ को मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार… महासचिव गुरुचरण सिंह होरा हुए सम्मानित… खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
Next Article दुष्कर्म : 3 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Raisin water: खाली पेट पीने से इन 3 लोगों को मिलेगा चमत्कारी फायदा, कई बीमारियों से राहत का रामबाण उपाय!
Grand News Health छत्तीसगढ़ July 14, 2025
PM KISAN UPDATE : क्या 18 जुलाई को आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त? जानिए जरूरी अपडेट और शर्तें
Agriculture Grand News छत्तीसगढ़ दिल्ली देश July 14, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानिन संघ का प्रांतीय अधिवेशन पामगढ़ में संपन्न, 25 जिलों की 600 से अधिक मितानिनों ने लिया भाग
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 14, 2025
CG NEWS: “एक पेड़ मां के नाम” मुहिम को लगा झटका: बिना अनुमति काट दिए गए दर्जनों हरे-भरे पेड़, जिम्मेदार कौन?
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती July 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?