Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यक्रम में सीएम बघेल ने दी कई बड़ी सौगाते 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यक्रम में सीएम बघेल ने दी कई बड़ी सौगाते 

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/09/17 at 9:30 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यक्रम में सीएम बघेल ने दी कई बड़ी सौगाते 
CG NEWS : छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यक्रम में सीएम बघेल ने दी कई बड़ी सौगाते 
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज साइंस कॉलेज प्रांगण, बिलासपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर शहर में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के बहुउद्देशीय परिसर का शिलान्यास किया। साथ ही 01 करोड़ 85 लाख की लागत से स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम कॉलेज बिलासपुर के भवन उन्नयन कार्य का लोकार्पण तथा बेलतरा में नवीन शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ किया।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

- Advertisement -

 

इस मौके पर बघेल ने विप्र समाज के 60 वरिष्ठजनों और युवा प्रतिभाओं को समाज की ओर से शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। ब्राह्मण समाज द्वारा प्रकाशित सामाजिक एवं सांस्कृतिक पत्रिका सरयू द्विज का विमोचन भी मुख्यमंत्री ने किया। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने की।

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी समाज को सामाजिक कार्यों एवं बच्चों की पढ़ाई-लिखाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए भवन की आवश्यकता होती है, कई समाज संपन्न होेने के बावजूद भी स्वयं का सामाजिक भवन नहीं बना पाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने प्रदेश के सभी समाजों को जिला एवं राज्य स्तर पर जमीन आबंटित किया है। पिछले पांच सालों में हमने छत्तीसगढ़िया संस्कृति और लोक परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम किया। इससे यहां के तीज-त्यौहार, खान-पान, पुरातन खेलकूद को नई पहचान मिली है। आज प्रदेश के गांव की महत्ता बढ़ रही है। गांव पहले सिर्फ खेती-किसानी के लिए जाने जाते थे, अब हमारे गांव सांस्कृतिक, आर्थिक एवं बौद्धिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।

 

मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेश के न्यायधानी में ब्राम्हण समाज के लिए जमीन देने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ब्राह्मण समाज ने राज्य के कई प्रमुख आंदोलन की अगुवाई की है। ब्राह्मण समाज ने अन्य समाज के लोगों को ज्ञान एवं राह दिखाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेती-किसानी की ओर विशेष प्राथमिकता देने के प्रयासों से ही आज गांव में पलायन बंद हो गया है। अब शहर से लोग गांव की ओर आना शुरू कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं लोक पंरपरा पीछे छूट रही थी, जिसे मुख्यमंत्री ने नई पहचान देते हुए उन्हें सहेजने का कार्य किया है। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वागत भाषण दिया।

 

इस मौके पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष रामसुंदर दास, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक शैलेष पाण्डेय, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, अरपा बेसिन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : एशिया कप जीतने पर मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई, कहा - एकजुटता से मिलकर लड़ेंगे तो भला भारत (INDIA) को कौन हरा सकता है? CG NEWS : एशिया कप जीतने पर मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई, कहा – एकजुटता से मिलकर लड़ेंगे तो भला भारत (INDIA) को कौन हरा सकता है?
Next Article CG NEWS : छग के छात्रों के लिए खुशखबरी, बिलासपुर का आधारशिला विद्या मंदिर अब होगा सैनिक स्कूल  CG NEWS : छग के छात्रों के लिए खुशखबरी, बिलासपुर का आधारशिला विद्या मंदिर अब होगा सैनिक स्कूल 

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?