Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Woman Of The Year Award : शालू जिन्दल ने प्रदेश का बढ़ाया मान, शिकागो में इंटरनेशनल वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से हुई सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
FashionGrand NewsNATIONALअंतराष्ट्रीयओडिशाछत्तीसगढ़देशरायपुर

Woman Of The Year Award : शालू जिन्दल ने प्रदेश का बढ़ाया मान, शिकागो में इंटरनेशनल वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से हुई सम्मानित

Desk
Last updated: 2023/09/19 at 6:49 PM
Desk
Share
3 Min Read
Woman Of The Year Award : शालू जिन्दल ने प्रदेश का बढ़ाया मान, शिकागो में इंटरनेशनल वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से हुई सम्मानित
Woman Of The Year Award : शालू जिन्दल ने प्रदेश का बढ़ाया मान, शिकागो में इंटरनेशनल वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से हुई सम्मानित
SHARE

रायपुर। Woman Of The Year Award : जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिन्दल को शिकागो में “इंटरनेशनल वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान भारतीय दूतावास के सहयोग से डी ट्राइबल्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला “इंडियन अमेरिकन ट्रेड फेयर” में प्रदान किया गया।

Woman Of The Year Award : शालू जिन्दल ने प्रदेश का बढ़ाया मान, शिकागो में इंटरनेशनल वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से हुई सम्मानित
Woman Of The Year Award : शालू जिन्दल ने प्रदेश का बढ़ाया मान, शिकागो में इंटरनेशनल वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड से हुई सम्मानित

आपको बता दें कि जिन्दल को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत देश भर में एक करोड़ से अधिक लोगों के जीवन में गुणात्मक बदलाव लाने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। शिकागो में भारतीय दूतावास के महावाणिज्य दूत सोमनाथ घोष इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने के बाद जिन्दल ने आभार व्यक्त करते हुए भारत में लोगों के उत्थान और उनके जीवन में गुणवत्ता लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “यह सम्मान प्राप्त कर मैं बहुत ही गर्वान्वित हूं। यह टीम जेएसपी फाउंडेशन के सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। हम अपने देश और दुनिया भर के वंचित एवं सामाजिक रूप से कमजोर लोगों के उत्थान और उनका भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह सम्मान वंचितों के लिए निरंतर काम करने के हमारे संकल्प को मजबूत करता है।

- Advertisement -
Ad image

जेएसपी फाउंडेशन की चेयरपर्सन के रूप में जिन्दल छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और भारत के अन्य क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में निरंतर सहयोग कर रही हैं। उनके सामाजिक प्रयासों से लाखों लोगों के जीवन में खुशहाली आई है, जो बड़ी संख्या में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। लोगों का जीवन गुणवत्तापूर्ण बनाने के अलावा शालू जिन्दल ने कुचिपुड़ी नृत्य के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुचिपुड़ी नृत्य विशेषज्ञ हैं और पूरी दुनिया में भारतीय नृत्य और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में निरंतर योगदान कर रही हैं। वे राष्ट्रीय बाल भवन की चेयरपर्सन रही हैं। यंग फिक्की की संस्थापक चेयरपर्सन के रूप में भी उनका कार्यकाल उल्लेखनीय है।

- Advertisement -

वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित ओपी जिन्दल विश्वविद्यालय की कुलाधिपति हैं। उन्हें सीएसआर टाइम्स लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, लंदन में गोल्डन पीकॉक अवार्ड, महात्मा अवार्ड और सिंगापुर में सीएमओ एशिया से एकलव्य पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं।

- Advertisement -
TAGGED: "इंटरनेशनल वुमन ऑफ द ईयर अवार्ड", “इंडियन अमेरिकन ट्रेड फेयर”, Woman Of The Year Award, रायपुर, रायपुर Woman Of The Year Award, शालू जिन्दल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Malakit Murder Update : मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी शुभम शर्मा गिरफ्तार Malakit Murder Update : मलकीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी शुभम शर्मा गिरफ्तार
Next Article CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी तेज रफ्तार ट्रेलर, दबने से चालक की मौत  CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी तेज रफ्तार ट्रेलर, दबने से चालक की मौत 

Latest News

Chhattisgarh : चुप-चुप के 2.0 — छत्तीसगढ़ वर्जन! डूबने का नाटक कर दिल्ली में आराम से घूम रहा था जनाब, 12 दिन बाद पुलिस ने ऐसे पकड़ा
Chhattisgarh : चुप-चुप के 2.0 — छत्तीसगढ़ वर्जन! डूबने का नाटक कर दिल्ली में आराम से घूम रहा था जनाब, 12 दिन बाद पुलिस ने ऐसे पकड़ा
छत्तीसगढ़ धमतरी June 8, 2025
SKIN TIPS : दाग-धब्बों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो दही और हल्दी से बने फेस पैक लगाए
SKIN TIPS : दाग-धब्बों से पाना चाहते हैं छुटकारा तो दही और हल्दी से बने फेस पैक लगाए
लाइफस्टाइल June 8, 2025
CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?