Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: परिवर्तन यात्रा के बहाने प्रदेश अध्यक्ष साव ने बजाया चुनावी बिगुल, रोहित साहू को जिताने के की अपील,
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

परिवर्तन यात्रा के बहाने प्रदेश अध्यक्ष साव ने बजाया चुनावी बिगुल, रोहित साहू को जिताने के की अपील,

Vijay Sinha
Last updated: 2023/09/23 at 5:48 PM
Vijay Sinha
Share
6 Min Read
SHARE

गरियाबंद – परिवर्तन यात्रा के तहत जिला मुखालय गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार देश में एक गरीब मां का बेटा प्रधानमंत्री बना हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव गरीब किसान के विकास का काम हो रहा है। आजादी के 75 साल बाद देश में पहली बार आदिवासी बेटी देश के राष्ट्रपति बनकर देश को आगे बढ़ा रही है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हुआ है।

Contents
भाजपा आएगी तो सुशासन आएगाछत्तीसगढ़ में फिर बदलेगी सरकारकिसान के बेटे पर जताया भरोसाये रहे मौजुद

प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि दूसरे ओर प्रदेश में जनता को ठगने वाला, झूठ बोलने वाला लबरा की सरकार है। पौने पांच साल हो गए भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बने, लेकिन एक भी प्राइमरी स्कूल, एक भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एक भी नई सड़क, एक भी नया पुल पुलिया नही बना। प्रदेश के मुख्यमंत्री तो गेड़ी चढ़ रहे, भौरा चला रहे, बासी खाने का दिखावा कर रहे। उन्होंने कहा कि ये तो छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रचा बसा है। भूपेश बघेल हमे गेड़ी चढ़ना, भौरा चलाने न सिखाए। प्रदेश के जनता ने उन्हें विकास के लिए बनाया था।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार सभी मामलो में फेल है। बिजली बिल हाफ करने, शराब बंदी का वादा किया था। बिजली बिल तो आधा नही हुआ उल्टा लोगो को करंट लगने लगा। बिजली का बिल दुगुना और बिजली हाफ हो गई। अब बदला चुकाने का समय आ गया है। जब वोट डालने जाओगे तो कमल का फूल बटन दबाना है, बदला चुकाना है। रोहित साहू को जितना है।

- Advertisement -

भाजपा आएगी तो सुशासन आएगा

प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आयेगी तो छत्तीसगढ़ में भी योगी का बुलडोजर चलेगा।छत्तीसगढ़ कानून व्यवस्था का राज, सुशासन का राज, खुशी का राज होगा। छत्तीसगढ़ में परिवर्तन होगा छत्तीसगढ़ में तरक्की आएगी। छत्तीसगढ़ को बचाने का कमल खिलाना है।

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगी सरकार

केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ 2003 में परिवर्तन यात्रा निकाली गई थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी। उस समय जैसा उत्साह कार्यकर्ताओ में दिख रहा था आज भी वैसा ही उत्साह कार्यकर्ताओ में दिख रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है, जंगल राज चल रहा है। अब इस सरकार को बदलने का समय आ गया है। कार्यकर्ता एकजुट हो कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाए।

किसान के बेटे पर जताया भरोसा

इसके पहले भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा कि मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद लेकर कांग्रेस के कुशासन को खत्म करने भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकाली है। यात्रा को लेकर कार्यकर्ता में उत्साह दिख रहा है। रोहित ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को जनता तक पहुंचाना है। मैं छोटे किसान का बेटा हूं पार्टी के वरिष्ठ नेता पर केंद्रीय नेतृत्व ने भरोसा किया है। आपका भाई बेटा हूं। राजिम में चुनाव जिताएं। राजिम विधानसभा में बाहर रहने वाले बड़े नेता को हमारे क्षेत्र की समस्या सुनने और फोन उठाने का समय नहीं रहता। दो हजार खर्चा करने के बाद विधायक मिलते है।आमसभा में सांसद चुन्नीलाल ने सीधे कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा की कांग्रेस के गांधी परिवार के प्रधानमंत्री ने जिले के एक गांव को गोद लिया था। आज वहां कमर भुजिया की क्या स्तिथि है देख सकते है। राज्य में उनकी सरकार है फिर भी आज स्थिति चिंतानजनक है। प्रधानमंत्री ने आवास योजना लागू की लेकिन प्रदेश के कांग्रेस सरकार ने गरीब की छत छीन ली। सुपेबेड़ा को लेकर तरह तरह को घोषण की लेकिन कुछ नही हुआ। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता करते हुए 74 करोड़ क्रिटिकल केयर के लिए दिए। उसे भी कांग्रेस ने दबा दिया है।

ये रहे मौजुद

आमसभा में केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप वर्मा जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमति अन्नपूर्णा देवी जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर साहू, रायपुर सांसद सुनील सोनी, महासमुंद लोकसभा के सांसद चुन्नीलाल साहू, परिवर्तन यात्रा के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा, बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, परिवर्तन यात्रा के जिला प्रभारी अशोक बजाज जी, जिला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा, सह प्रभारी किशोर महानंद, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, महेंद्र पंडित, राजिम विधानसभा प्रभारी भागवत हरित, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, महिला मोर्चा प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ राजेश अवस्थी, अजय रोहरा, सागर मयाणी, राधेश्याम सोनवानी, नगर पंचायत छुरा अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, संदीप पाण्डेय, कमल सिन्हा, पिलुराम यादव, प्यारेलाल सोनकर जनपद अध्यक्ष टोकेश्वरी मांझी, लालिमा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME : आपसी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 आरोपी  गिरफ्तार  CG CRIME : आपसी रंजिश के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार 
Next Article CG NEWS : शहर सौंदर्यीकरण के लिए हुआ भूमि पूजन, मानव मंदिर चौक का नाम होगा महाकाल चौक

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?