Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Election 2023 : 90 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय, पितृ पक्ष के बाद जारी हो सकती है सूची !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG Election 2023 : 90 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम तय, पितृ पक्ष के बाद जारी हो सकती है सूची !

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/09/30 at 2:41 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BREAKING NEWS : बिलासपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, नए ब्लॉक अध्यक्ष सहित 41 महिलाओं को दिया गया स्थान
BREAKING NEWS : बिलासपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, नए ब्लॉक अध्यक्ष सहित 41 महिलाओं को दिया गया स्थान
SHARE

 

CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने लगभग सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची तय कर ली है। हालांकि सूची जारी होने में अभी देरी हो सकती है। पितृ पक्ष की वजह से पार्टी अभी सूची जारी करने के मूड में नहीं है। मीडिया से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इसके संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि अभी पितृ पक्ष लग गया है। कुछ लोगों की मान्यता है कि ऐसे में शुभ काम नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंडितों से पूछेंगे कि इस बात का काट है या नहीं। पार्टी सूत्रों की मानें तो गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास में हुई कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सीटों पर चर्चा की है।

 

एक अक्टूबर को होगी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक

प्रत्याशियों की सूची पर अंतिम मुहर लगाने के लिए एक अक्टूबर को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस कमेटी की अध्यक्षता अजय माकन करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो कोर ग्रुप ने अलग-अलग सीटों के लिए कहीं सिंगल नाम तो कही पैनल में नाम भेजा है। हालांकि पिछली बैठक में अजय माकन ने कहा था कि केवल सिंगल नाम भेजा जाए मगर कुछ सीटों में अत्यधिक असमंजस के कारण स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष पैनल भेजा जाएगा।

 

Contents
एक अक्टूबर को होगी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठककांग्रेस की सूची जारी होते ही उनमें गदर मचेगा: भाजपा

कांग्रेस की सूची जारी होते ही उनमें गदर मचेगा: भाजपा

 

- Advertisement -
Ad image

इधर, भाजपा नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आरोप लगाया कि कहा कि कांग्रेस में जबरदस्त घमासान मचा है। उनके नेताओं में आपसी खींचतान चरम पर है। इसलिए वे विधानसभा प्रत्याशियों के नाम फाइनल नहीं कर पा रहे हैं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि भाजपा की पहली सूची लगभग 45 दिन पहले जारी हो गई है तब कांग्रेस ने कहा था की पांच सितंबर को हमारी सूची भी जारी हो जाएगी। इस बात को 20 दिन से अधिक हो गए, लेकिन कांग्रेसी विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस की सूची जारी होते ही उनमें गदर मचेगा जो संभाले नहीं संभलेगा और यह बात कांग्रेस के नेता भलीभांति जानते हैं और इसी भय से वे सूची जारी करने से बच रहे हैं।

- Advertisement -

 

 

TAGGED: #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, cg election 2023, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : प्रदेश की महिलाओं को अब छह लाख तक का ऋण देगी राज्य सरकार, आदेश जारी CG NEWS : छत्तीसगढ़ की महिलाओं को अब छह लाख तक का ऋण देगी राज्य सरकार, आदेश जारी
Next Article CG NEWS : सक्ती विधानसभा सेवादल कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी बने प्यारेलाल पटेल CG NEWS : सक्ती विधानसभा सेवादल कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी बने प्यारेलाल पटेल

Latest News

Suicide News: “पखांजूर में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, तीन मासूमों की मौत”
Grand News छत्तीसगढ़ June 14, 2025
CG ACCIDENT NEWS: ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, परिजनों का चक्काजाम — विधायक भी धरने पर बैठीं
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना रायगढ़ June 14, 2025
CG weather update : छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री ! अब शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर, जाने कहां और कब होगी शुरुआत
छत्तीसगढ़ June 14, 2025
CG ACCIDENT NEWS: भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत
कांकेर छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?