Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Cleanliness Campaign 2023 : स्वच्छता ही सेवा अभियान : कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर के द्वारा किया गया साफ सफाई 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Cleanliness Campaign 2023 : स्वच्छता ही सेवा अभियान : कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर के द्वारा किया गया साफ सफाई 

Desk
Last updated: 2023/10/03 at 5:30 PM
Desk
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर। Cleanliness Campaign 2023 : “स्वच्छता ही सेवा अभियान” भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जो जनता को स्वच्छता में भागीदार बनाने का मकसद रखती है। यह अभियान जनहित में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहल पर आयोजित 1 तारीख़ 1 घंटा “स्वच्छता ही सेवा अभियान” का मुख्य उद्देश्य है स्वच्छता को अपनाने इसके लिए सभी लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। यह अभियान लोगों को अपने आसपास की स्थितियों को सुधारने और स्वच्छता में योगदान देने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता है।

- Advertisement -
Ad image

इसी के अंतर्गत आज कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर के सभी शिक्षक गण और छात्र छात्राएं भी इस आंदोलन के भागी बने और अपनी महत्वपूर्ण और स्वच्छवर्धक भागीदारी दी। शाला के एग्जिक्युटिव डायरेक्ट आशुतोष त्रिपाठी एवं प्राचार्य प्रियंका त्रिपाठी के नेतृत्व में आज लगभग 200 कर्मचारियों और छात्र छात्राओं ने मिलकर डूंडा गांव में स्थित आंगनबाड़ी के समीप के तालाब, दलदली क्षेत्र, एक ऐतिहासिक स्थल आदि सभी स्थानों की सफाई कर वहाँ एकत्रित कचरे को नगर निगम की कचरा प्रबंधन गाड़ी में डलवाकर रवाना किया। ध्यान देने योग्य बात ये है कि इस पहल को देख वहां के रहवासी भी साथ हो लिये और उन्होंने भी इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूरा पूरा सहायोग दिया।

- Advertisement -

- Advertisement -

CBSE द्वारा इस अभियान की सफलता हेतु अपने सभी जोनों से कुछ शालाओं का चयन किया गया। जिनमें से एक कृष्णा पब्लिक स्कूल रायपुर है, जिसने अपनी भागीदरी पूरे जोश के साथ बढ़चढ़ कर दी। “स्वच्छता ही सेवा अभियान” स्वच्छता को मानव समाज की प्राथमिकता बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान से लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है और उन्हें स्वच्छता के प्रति दायित्वपूर्ण भागीदार बनाया जा रहा है। यह अभियान स्वच्छ भारत की दिशा में एक प्रेरणास्त्रोत है और हम सभी को इसमें भाग लेना चाहिए।

TAGGED: "स्वच्छता ही सेवा अभियान", # latest news, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सड़क दुर्घटना में घायल हुए भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े, अस्पताल में भर्ती CG NEWS : सड़क दुर्घटना में घायल हुए भीम आर्मी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े, अस्पताल में भर्ती
Next Article RAIPUR NEWS : कलेक्टर ने अंतरिक्ष ज्ञान अभियान की मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Latest News

RAIPUR NEWS : अब ऑनलाइन नहीं मंगा सकेंगे चाकू, DIG और SSP ने ऑनलाईन शॉपिंग साईट्स के अधिकारियों को दिए निर्देश 
Grand News June 8, 2025
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई
छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS: अवैध गांजा सप्लाई मामले में गरियाबंद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
Grand News June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?