Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : राजीव गांधी आश्रय योजना के हितग्राहियों को सीएम बघेल ने सौंपे पट्टे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकरियरछत्तीसगढ़रायपुरशिक्षा

CG NEWS : राजीव गांधी आश्रय योजना के हितग्राहियों को सीएम बघेल ने सौंपे पट्टे

Desk
Last updated: 2023/10/05 at 4:10 PM
Desk
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। CG NEWS : हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे गौरव हैं। मातृभूमि की रक्षा के लिए आम जनता की भलाई के लिए उन्होंने अपने प्राणों की परवाह नहीं की। पद्मश्री स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय ने तो 13 साल की छोटी सी आयु में स्वाधीनता संघर्ष में हिस्सा लिया। वहीं समाजसेवी स्वर्गीय नारायण प्रसाद अवस्थी ने आयुर्वेद की शिक्षा के विकास के लिए अपनी मालगुजारी के पांच गांव त्याग दिये। ये हमारे पुरखे दधीचि की तरह हैं जिन्होंने अपना सब कुछ लूटाकर, दान कर देश को समर्पित कर दिया। यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय स्वर्गीय नारायण प्रसाद अवस्थी आयुर्वेदिक महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पद्मश्री डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय और समाजसेवी स्वर्गीय नारायण प्रसाद अवस्थी के प्रतिमा अनावरण के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवादा मेरे पैतृक गांव से करीब ही है और इस गांव में एक साथ 13 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने गिरफ्तारी दी थी। उस समय डॉ. पांडेय नाबालिग थे और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने को लेकर दुविधा में थी क्योंकि कम आयु के होने के बावजूद वे अंग्रेजों का प्रखर प्रतिरोध कर रहे थे।

बघेल
बघेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं साइंस कालेज में पढ़ता था और बगल के ही आयुर्वेदिक कालेज में स्वर्गीय नारायण प्रसाद अवस्थी की दानशीलता की कहानियां सुनने में आती थीं। उन्होंने अपनी मालगुजारी के पांच गांव दान में दे दिये। उन्होंने दानशीलता की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य की बढ़ोत्तरी के लिए और आयुर्वेद की उन्नति के लिए यह कार्य किया। शिक्षा के प्रसार के लिए किया गया कोई भी कार्य बहुत सार्थक होता है।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि धन संग्रह तभी सार्थक है जब इसका उपयोग विद्या के प्रसार में किया जाए। आज हम इस महाविद्यालय प्रांगण में हैं और आयुर्वेद को बढ़ावा देने का इतना सुंदर कार्यक्रम यहां हो रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डॉ. पांडेय एवं अवस्थी के परिजनों से भेंट भी की। साथ ही उन्होंने राजीव गांधी आश्रय योजना के हितग्राहियों को पट्टा वितरण भी किया। इस मौके पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भी अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक कालेज के माध्यम से हर दिन सैकड़ों लोगों का इलाज हो रहा है और वे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। डॉ. पांडेय यहां के प्राचार्य रहे और अवस्थी ने इसके लिए भूमि दान की। आज उनकी दानशीलता का लाभ सभी को मिल रहा है। हम उन्हें नमन करते हैं। कार्यक्रम को पूर्व विधायक वीरेंद्र पांडेय ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -

इस मौके पर विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जीआर चतुर्वेदी एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article वियतनाम की राजधानी हनोई में लीजिएंट्री अवार्ड से सम्मानित हुए ज्योतिषाचार्य दीनानाथ
Next Article CG VIDEO : गुरु खुशवंत साहेब की टिकट को लेकर जमकर विरोध, आरंग से पैदल चलकर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, देखें वीडियो  CG VIDEO : गुरु खुशवंत साहेब की टिकट को लेकर जमकर विरोध, आरंग से पैदल चलकर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे हजारों कार्यकर्ता, देखें वीडियो 

Latest News

PM Modi reached Brazil: PM मोदी पहुंचे ब्राजील, BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा — वैदिक मंत्रोच्चार और सांस्कृतिक नृत्य के बीच हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो
Grand News देश July 6, 2025
Metro…In Dino Review: ‘मेट्रो…इन दिनों’ में रिश्तों की बारिश, अधूरी कहानियां और इमोशनल म्यूजिकल सफर — अनुराग बसु का जादू फिर चला
bollywood Grand News मनोरंजन July 6, 2025
Aaj Ka Rashifal 6 July: आज त्रिपुष्कर और मालव्य राजयोग का महासंयोग! इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन, नौकरी और मान-सम्मान में होगी जबरदस्त बढ़ोतरी
Grand News राशिफल July 6, 2025
CG NEWS : शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार बहुत ज़रूरी हैं, अच्छे संस्कार ही आपकी पहचान होगी – अनुज
छत्तीसगढ़ रायपुर July 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?