Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS : कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने शिवराज सरकार पर कसा तंज, बताया घोटालों का सरताज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्य प्रदेश

MP NEWS : कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने शिवराज सरकार पर कसा तंज, बताया घोटालों का सरताज

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/10/08 at 7:20 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
MP NEWS : कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने शिवराज सरकार पर कसा तंज, बताया घोटालों का सरताज
MP NEWS : कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने शिवराज सरकार पर कसा तंज, बताया घोटालों का सरताज
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

भोपाल। MP NEWS : कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहां की ये कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि इंसान से लेकर भगवान तक, आम आदमी से लेकर परमात्मा तक और जनता से लेकर जर्नादन तक सबको पाखंड और भ्रष्टाचार, ठगी और चोरी का निशाना बनाने में अगर कोई राज्य नंबर वन पर है तो वह मध्यप्रदेश है-ये शिवराज सिंह सरकार ने सुनिश्चित कर दिया है। मुंह में राम-बगल में छुरी, ये तो संघी-भाजपायी पूरे देश में परिलक्षित करते रहते हैं। धर्म को, भगवान के नाम को अपनी असफलताओं और नाकामियों की ढाल बनाते हैं। भारत माता की रगों में बहते खून में हिंसा और नफरत का ज़हर व घोलते रहते हैं। धर्म को निजी आस्था मानने वाले बापू के विचार की रोज़ हत्या करते हुए, वोट बटोरने के लिए धर्म को, ईश्वर को राजनैतिक हथियार बनाते हैं। पर जब धर्म और आस्था की कसौटी पर परखा जाता है तो राम मंदिर के नाम का चन्दा तक खा जाते हैं। सर से पांव तक घोटालों और भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते हैं। और इसका प्रत्यक्ष प्रमाण मिलता है शिवराज सिंह सरकार में।

- Advertisement -

- Advertisement -

उन्होंने कहा अभी महाकाल लोक में हुए महाघोटाले की टीस कम होना शुरू नहीं हो पाई, मात्र 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चली हवाओं ने शिवराज सिंह सरकार के भ्रष्टाचार और निर्लज्जता की पोल खोली ही थी, कमल के फूल पर विराजमान सप्त ऋषियों की खंडित मूर्तियों की छवि से आहत देशवासियों की धार्मिक भावनाएं ठीक नहीं हो पाईं, लेकिन घोटालों के सरताज बाज नहीं आए और आज एक नए घोटाले की खबर सुर्खियां बटोर रही है। सतना के वेंकटेश लोक की टाईल्स 8 करोड़ रुपए में लगाए गए। सतना की स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इस मंदिर के जीर्णुद्धार और सौंदर्यीकरण का काम शुरू हुआ। हाल ही में 5 अक्टूबर को लोकार्पण हुआ और दो दिन में टाईल्स उखड़ गए। जनता की जेब तो काट ही रही है, भगवान के दरबार को भी नहीं बक्शा इस भ्रष्टाचारी कमीशनखोर सरकार ने। नायक ने कहा प्रियंका गांधी जी धार आयी थी, वे बता के गयी थीं 250 बड़े घोटालों के बारे में जो शिवराज सिंह जी की नाक के नीचे हो रहे हैं। जनता की जेब काटते-काटते भगवान को भी चूना लगाने की भी हिमाकत भाजपाई करते जा रहे हैं।

 

नायक ने कहा अभी कुछ समय पहले ही ओरछा के राम-राजा मंदिर में धर्म की आड़ में किस प्रकार भ्रष्टाचार किया जा रहा है, किस प्रकार काली करतूतों में लिप्त है ये शिवराज सरकार, इसका खुलासा करते हुए मंदिर के पुजारी का वीडियो बहुत वायरल हुआ। करोड़ों के गुप्तदान की हेरा-फेरी का आरोप लगा-‘‘वर्तमान सरकार सिर्फ़ पैसे का खेल है। कोई गैरकानूनी काम ऐसा नहीं है जो यहां नहीं हो रहा हो। पुलिस की भी संलिप्तता है।’’ ये सब ऑन रिकार्ड कहा है। एक लोकल आरटीआई कार्यकर्ता रामनरेश दास जी ने ये भांडाफोड़ किया 2017 में। एफआईआर की गई पर उस पर कार्रवाई नहीं हुई। नये एसपी के आने के बाद पुनः मामला चर्चा में आया है लेकिन मामले को रफा-दफा करने का दबाव लोकल विधायक अनिल जैन डाल रहे हैं। उनके पीछे कैलाश विजयवर्गीय जी का पूरा सहयोग और समर्थन है। एक तरफ तो घपले, गबन, भ्रष्टाचार का मामला है, तो दूसरी तरफ राम राजा सरकार से आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर 01 करोड़ 22 लाख का हिसाब मांगा है, इस आय का रिर्टन भरने को कहा है।

TAGGED: GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, MP BIG NEWS, MP Government News, MP NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर रहेगी छुट्टी, लेकिन इन संस्थानों में नहीं होगा लागू  CG BREAKING : गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर रहेगी छुट्टी, लेकिन इन संस्थानों में नहीं होगा लागू, आदेश जारी  
Next Article CG NEWS : श्री अखण्ड राम सप्ताह का भव्य आयोजन धर्म की नगरी खरसिया में, हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु CG NEWS : श्री अखण्ड राम सप्ताह का भव्य आयोजन धर्म की नगरी खरसिया में, हजारों की संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

Latest News

Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
Chhattisgarh : शिक्षकविहीन स्कूलों में लौटी रौनक: युक्तियुक्तकरण से बदली धमधा ब्लॉक के विद्यालयों की तस्वीर
छत्तीसगढ़ June 9, 2025
Raja Murder Case : कैसे सुलझी राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री? मेघालय पुलिस का बड़ा खुलासा
क्राइम देश June 9, 2025
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Mototola के 256GB स्टोरेज वाले फोन हुई सस्ती, जानिए कितने में मिल रहा 
Technology June 9, 2025
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
Mahasamund : शिक्षिका ने हड़पा 70 वर्षीय महिला घर, बोली- न्याय नहीं मिला तो मुख्यमंत्री आवास के सामने करुंगी आत्मदाह
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?