Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजनाथ सिंह की दो टूक, LAC पर चीनी सैनिकों ने किया यथास्थिति को बदलने का प्रयास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

राजनाथ सिंह की दो टूक, LAC पर चीनी सैनिकों ने किया यथास्थिति को बदलने का प्रयास

Neeraj Gupta
Last updated: 2020/09/05 at 1:45 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

दिल्ली।  मास्को में शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation, SCO) की बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और चीनी रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगहे ने शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के साथ-साथ भारत-चीन संबंधों के बारे में खुलकर और गहन चर्चा की इस बारे में रक्षा मंत्री कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूर्वी लद्दाख में तनाव का एकमात्र कारण चीनी सैनिकों का आक्रमक रवैया है। ऐसा चलता रहा तो भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। चीनी सैनिकों की कार्रवाइयों, सीमा पर बड़ी संख्या में एकत्र होना, उनका आक्रामक व्यवहार और यथास्थिति को एकतरफा रूप से बदलने का प्रयास द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन है।

हमारे इरादे को लेकर किसी भ्रम में न रहे चीन

- Advertisement -
Ad image

भारत-चीन के रक्षा मंत्रियों के बीच हुई बातचीत को लेकर ट्विटर पर दी गई जानकारी में कहा गया कि भारत सीमा प्रबंधन के प्रति जिम्मेदारी निभा रहा है और निभाता रहेगा, लेकिन अपनी संप्रभुता और अखंडता से कभी कोई समझौता नहीं करेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि बॉर्डर मैनेजमेंट के प्रति भारतीय सैनिकों का रवैया हमेशा से जिम्मेदाराना रहा है, लेकिन भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। रक्षा मंत्री ने संदेश दिया कि एलएसी पर पूरी तरह से शांति की बहाली के लिए भारत और चीन को राजनयिक और सैन्य चैनलों के माध्यम से अपनी चर्चा जारी रखनी चाहिए। इसके जरिए सीमा से सैनिकों की पूरी तरह से वापसी सुनिश्‍चित करना होगा।

- Advertisement -

Defence Minister emphasised that the actions of the Chinese troops, including amassing of large number of troops, their aggressive behaviour and attempts to unilaterally alter the status quo were in violation of the bilateral agreements: Defence Minister's Office https://t.co/4yEVHtWoCW pic.twitter.com/U2Y6qfsqiN

— ANI (@ANI) September 5, 2020

- Advertisement -

चीन को दिखाया आईना 

लद्दाख में ताजा झड़प की खबरों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की इस अहम बैठक में शामिल होना बेहद महत्‍वपूर्ण है। राजनाथ सिंह ने कहा कि शंघाई सहयोग संगठन क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए भारत अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों और मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर रहा है। शांतिपूर्ण, स्थिर और सुरक्षित एससीओ क्षेत्र के लिए जरूरी है कि सदस्‍यों के बीच एकदूसरे के प्रति विश्‍वास हो…. साथ ही संवेदनशीलता और गैर-आक्रामकता का परिचय दिया जाए। रक्षा मंत्री ने साफ कहा कि क्षेत्रीय शांति के लिए आक्रामकता ठीक नहीं है।

TAGGED: LAC पर चीनी, ग्रैंड न्यूज़, दो टूक, राजनाथ सिंह, सैनिकों
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 4 बजे करेंगे संवाद… इन विषयों पर होगी चर्चा.. देखिए
Next Article कोरोना से बचने के लिए स्मार्ट रिंग पहनेंगे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, जानिए इसकी खासियत…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

June 8, 2025
Grand News June 8, 2025
गरियाबंद: राष्ट्रीय कथावाचक युवराज पाण्डेय के स्वागत में निकली भव्य बाइक रैली, रथयात्रा की हुई तैयारी
Grand News June 8, 2025
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
इसदिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री Amit Shah, नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से करेंगे मुलाकात
छत्तीसगढ़ June 8, 2025
Unheard stories of Hitler: दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह हिटलर के बारे में कुछ दिलचस्प और रोचक अनसुनी कहानियां
Exclusive Grand News अंतराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी मनोरंजन June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?