Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  BIG NEWS : गांव में नेताओं के प्रवेश पर ग्रामीणों ने लगाया प्रतिबंध, वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए किया चुनाव का बहिष्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्य प्रदेश

 BIG NEWS : गांव में नेताओं के प्रवेश पर ग्रामीणों ने लगाया प्रतिबंध, वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए किया चुनाव का बहिष्कार

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/10/16 at 6:17 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
 BIG NEWS : गांव में नेताओं के प्रवेश पर ग्रामीणों ने लगाया प्रतिबंध, वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए किया चुनाव का बहिष्कार
 BIG NEWS : गांव में नेताओं के प्रवेश पर ग्रामीणों ने लगाया प्रतिबंध, वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए किया चुनाव का बहिष्कार
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

बैतूल। BIG NEWS : विधानसभा चुनाव को लेकर नेता गांव-गांव जाकर प्रचार में जुटे हुए हैं। लेकिन बैतूल जिले के एक गांव में नेताओं के प्रवेश पर ही प्रतिबंध लगा दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा नेताओं के वादा खिलाफी के चलते गांव में नेताओं का प्रवेश निषेध किया गया है।

- Advertisement -

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के गांव मनकाढाना के ग्रामीणों ने गांव में नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। नेताओं के वादा खिलाफी के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए चुनाव का बहिष्कार भी किया है। वहीं ग्रामीणों ने गांव प्रवेश मार्ग पर बैनर लगाकर नेताओं के गांव में आने पर प्रतिबंध लगाया है। ग्रामीण महिला उर्मिला भुसुमकर का कहना है कि जब तक उनकी मांगो को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक इस गांव में किसी भी नेता को आने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीण सडक़ निर्माण, पट्टे सहित मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर चुनाव का बहिष्कार कर नेताओं के गांव में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।

- Advertisement -

सडक़ नहीं होने से खाट पर ले जाने की मजबूरी

मनकाढाना गांव में करीब 4 किलोमीटर हिरणघाटा तक पक्की सडक़ नहीं होने के कारण ग्रामीण परेशान है सडक़ नहीं होने के कारण गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। गांव में गर्भवती महिलाओं एवं मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीण गर्भवती महिलाओं एवं मरीज को खाट पर लेटकर 4 किलोमीटर पैदल चलकर हिरणघाटी तक आते है। इसके बाद वाहन से मरीज को अस्पताल पहुंचते हैं। वही इस दौरान कई गर्भवती महिलाओं की मौत भी हो चुकी है। ग्रामीण महिला सावित्री शेलुकर ने बताया कि गांव में सडक़ नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांव में एंबुलेंस नहीं आ पाती। गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए खटिया का सहारा लेना पड़ता है।ग्रामीण महिला उर्मिला भुसुमकर ने बताया कि गांव में नेता आते हैं वादे करते हैं, लेकिन वादों को पूरा नहीं करते इसलिए हम सभी ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि गांव में नेताओं के आने पर प्रतिबंध लगाया जाए। ग्रामीणों ने गांव में नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। जब तक सडक़ पत्ते सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग पूरी नहीं की जाती जब तक गांव में नेताओं का प्रवेश निषेध रहेगा वहीं ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनाव का भी बहिष्कार करेंगे।

TAGGED: baitul news, BIG NEWS, MP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : नशा करने के लिए घर से ले जा रहा था चावल, मां ने रोका तो बेटे ने पीट - पीटकर कर दी हत्या CG CRIME NEWS : नशा करने के लिए घर से ले जा रहा था चावल, मां ने रोका तो बेटे ने पीट – पीटकर कर दी हत्या
Next Article MP NEWS : संस्कारधानी में देवी जागरण का आयोजन, बड़ी संख्या में भक्त रहे मौजूद  MP NEWS : संस्कारधानी में देवी जागरण का आयोजन, बड़ी संख्या में भक्त रहे मौजूद 

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?