Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस का एकजुटता का संदेश, ड्यूटी खत्म राजनीति शुरू…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

कांग्रेस का एकजुटता का संदेश, ड्यूटी खत्म राजनीति शुरू…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/10/24 at 11:45 AM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

कांग्रेस का एकजुटता का संदेश, ड्यूटी खत्म राजनीति शुरू

जगदलपुर : कांग्रेस में घमासान के बाद दो महापौर का दंगल अब जनता के बीच होगा। टिकट की दौड में लगे कांग्रेस और भाजपाई में असंतोष के स्वर हैं।

Contents
कांग्रेस का एकजुटता का संदेश, ड्यूटी खत्म राजनीति शुरूशहर में फेस वैल्यू का चुनाव

इससे भीतरघात की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। भाजपा में दो बार के विधायक संतोष बाफना ने टिकट नहीं मिलने पर पहले ही इस विधानसभा में काम नहीं करने की घोषणा की है। कांग्रेस में तीन से चार नामों पर घमासान था। हालांकि बाद में खुलासा हुआ

- Advertisement -
Ad image

कि स्क्रीनिंग कमेटी के पास दो ही नाम गए थे जिसमें से जतीन जायसवाल के नाम पर मुहर लगी। भाजपा अपने प्रत्याशी किरण देव के साथ काम में लग गई है।

- Advertisement -

असंतुष्टों को मनाया जा रहा है। कथित बडे वर्ग का ध्रुविकरण तय है। बीस साल में यह पहला मौका है जब दोनों में से किसी भी सीट पर प्रत्याशी जैनी समुदाय से नहीं है। पदेन विधायक रेखचंद जैन की टिकट कटने का जो असर शहर में दिख रहा है उससे ज्यादा असर ग्रामीण अंचल में है।

- Advertisement -

लोग इस विधायक को भले ही सरकारी योजनाओं के क्रियान्यवयन के नाम पर ही सही जानते तो हैं। ऐसे में ग्रामीण वोट बैंक बेहद अहम भूमिका निभाने की तैयारी में है। रेखचंद, मलकीत सिंह और राजीव शर्मा की टिकट कटने के बाद कांग्रेस में सभी को एक छत के नीचे लाने का दौर शुरू हुआ।

इसी कमान संभाली सीएम भूपेश बघेल ने उन्होंने जतीन जायसवाल के नामांकन से पहले एक आम सभा में कांग्रेस के सभी असंतुष्टों को एक छत के नीचे किया और एकजुटता के संदेश के साथ ही चुनाव का आगाज किया। एकजुटता के इस संदेश के बाद सीएम बघेल अपने समर्थकों के साथ रवाना हुए। कांग्रेस में इसके बाद से ही कई लोगो की ड्यूटी खत्म हो गई और राजनीति शुरू हो गई है।

कांग्रेस प्रत्याशी जतीन जायसवाल को सभी से आश्वासन मिलना शुरू हो गया है। यह जमीन पर कितना कारगर होगा यह तो चुनाव के पहले का माहौल और नतीजे ही साबित करेंगे। इसी के विपरित भाजपा के किरण देव ग्रामीण दौरे को ही पहला महत्व दे रहे हैं। कांग्रेस ने भी ग्रामीण इलाके में फोकस का रोड मैप तैयार कर लिया है।

शहर में फेस वैल्यू का चुनाव

कांग्रेस और भाजपा के दोनों की प्रत्याशी जनता को बतौर महापौर अपनी सेवा दे चुके हैं। दोनो ही प्रत्याशी का परिवार यहां के लिए नया नहीं है।

प्रत्याशी भी मिलनसार और मृदभाषी हैं। दोनों के फेस वैल्यू का शहर में बराबरी का असर है। कांग्रेस को जो लाभ मिलेगा वो पांच साल की सत्ता का है। इससे शहरी इलाके में जिनको लाभ मिला है वो कांग्रेस के साथ होंगे।

कई रूष्ट भी होंगे जो भाजपा का दामन थाम सकते हैं। पार्टी के अलावा व्यक्तिगत छबि का भी इस चुनाव पर असर दिखेगा। दोनो ही महापौर के कार्यकाल में पार्षदों की संतुष्टि का असर भी इस चुनाव में दिखने की संभावना है।

TAGGED: कांग्रेस का एकजुटता का संदेश, ड्यूटी खत्म राजनीति शुरू
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Charming Tableaus : नवरात्रि पर नगर में निकाली गई मां दुर्गा की मनमोहक झांकीयां, देखने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ Charming Tableaus : नवरात्रि पर नगर में निकाली गई मां दुर्गा की मनमोहक झांकीयां, देखने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ पूरी दुनिया को नयी राह दिखा सकता है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल CG Breaking News : सीएम बघेल इस जिले के लिए हुए रवाना, दशहरा उत्सव के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?